कांग्रेस ने जारी की 18 प्रत्याशियों की लिस्ट : गुड़गांव से कैप्टन अजय सिंह यादव को टिकट

Font Size

फरीदाबाद लोकसभा सीट से ललित नागर को उम्मीदवार बनाया

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक और नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने गाजीपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी मनोज सिन्हा के खिलाफ अजीत प्रताप कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। 18 प्रत्याशियों के नामों वाली इस लिस्ट में यूपी की 8 सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। जबकि यूपी की एक सीट पर प्रत्याशी बदल दिया है।इस लिस्ट में हरियाणा की 6 सीटों, मध्यप्रदेश की तीन और यूपी की 8 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में पार्टी में शामिल हुए रमाकांत यादव को भदोही से टिकट दिया है। वहीं, अंबेडकर नगर से कांग्रेस ने उम्मेद सिंह निषाद को प्रत्याशी घोषित किया है। मोहनलालगंज में रमाशंकर भार्गव की जगह आर के चौधरी को टिकट दे दिया है।हरियाणा की 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने हरियाणा की अंबाला लोकसभा सीट (सुरक्षित) से कुमारी सैलजा, सिरसा (सुरक्षित) सीट से अशोक तंवर, रोहतक से दीपेंद्र सिंह हुड्डा, भिवानी महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी, गुड़गांव से कैप्टन अजय सिंह यादव और फरीदाबाद लोकसभा सीट से ललित नागर को उम्मीदवार बनाया है। एमपी की तीन सीटों में भिंड (सुरक्षित) सीट से देवाशीष जरारिया, ग्वालियर से अशोक सिंह, धार (सुरक्षित) सीट से दिनेश गिरवाल को टिकट दिया है।कांग्रेस ने जारी की 18 प्रत्याशियों की लिस्ट : गुड़गांव से कैप्टन अजय सिंह यादव को टिकट 2

You cannot copy content of this page