हरियाणा में देश की अर्थव्यवस्था चलाने की क्षमता : पीयूष गोयल

Font Size

हरियाणा में देश की अर्थव्यवस्था चलाने की क्षमता : पीयूष गोयल 2प्रवासी हरियाणा दिवस का उदघाटन समारोह 

गुरुग्राम : केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री  पीयूष गोयल ने कहा कि आज हरियाणा प्रगति की ओर है और हरियाणा में इतनी क्षमता है कि वह पूरे देश की अर्थव्यवस्था को संचालित कर सकता है। श्री गोयल आज गुरुग्राम में, प्रदेश में पहली बार आयोजित किए जा रहे प्रवासी हरियाणा दिवस के शुभारंभ अवसर पर 33 देशों से आए 400 से अधिक प्रवासी हरियाणावासियों को सम्बोधित कर रहे थे।  इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी, मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल,  शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, लोकनिर्माण मंत्री राव नरबीर ङ्क्षसह, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्रीमति कविता जैन, भाजपा महामंत्री और हरियाणा प्रभारी श्री अनिल जैन, राज्यसभा सांसद सुभ्भाष चंद्रा,  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला समेत विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
 श्री गोयल ने हरियाणा की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा की धरती ने देश को कपिल देव, सुशील पहलवान, सायना नेहवाल और दीपा मलिक जैसे महान खिलाड़ी और सुरेन्द्र शर्मा जैसे महान हास्य कवि दिए हैं। उन्होंने हरियाणा से अपना संबंध जोड़ते हुए कहा कि उनके माता-पिता अंबाला छावनी से हैं और गोहाना में उनका ननिहाल है। 
वर्तमान सरकार द्वारा विकास की रफ्तार को शौच से शुरु करने के संबंध में उन्होंने कहा कि हमने अपने सात दशक विकास की दृष्टि से व्यर्थ किए हैं और हमें अब शौच जैसी सोच से शुरुआत करनी पड रही है। हालांकि ये बातें छोटी भले ही लगती हों लेकिन देश को बड़े सुधार की ओर ले जा रही हैं। उन्होंने प्रवासी हरियाणावासियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे आएं और दृढ संकल्प ले कि किंगडम ऑफ ड्रीम्स की ही भांति हरियाणा को भी किंगडम ऑफ ड्रीम्स बनाएं। उन्होंने कहा कि आज आपको बदलते हुए देश और बदलते हुए हरियाणा की झलक देखने को मिलेगी क्योंकि देश में बदलाव का दौर चल रहा है और इसी कडी में आपको भी कुछ अलग करके दिखाना है। 
श्री गोयल ने कहा कि हमें हरियाणा पर गर्व है  जिसने 125 करोड की जनसंख्या वाले देश को ओलंपिक में मेडल दिलावाए हैं लेकिन हमें इनसे संतोष नहंीं करना है। क्योंकि हरियाणा में इतनी प्रतीभा है कि सौ मेडल लाए जा सकते हैं। उन्होंने प्रवासी हरियाणावासियों से आह्वान किया कि वे खिलाडियों को निखारने के लिए खेल अकादमी खोले और छात्रवृति जैसे कार्यक्रमों से जुडे ताकि हमारे खिलाडियों को सरकारी नौकरी पर ही निर्भर न होना पडे। उन्होंने कहा कि वे कम से कम एक खिलाडी को बचपन से ही गोद लें। उन्होंने दंगल फिल्म का उल्लेख करते हुए कहा कि किस प्रकार से एक पिता ने अपनी सरकारी नौकरी छोडक़र अपनी बेटियों को प्रशिक्षण दिया ऐसा किसी भी पिता को भविष्य में न करना पडे हमें  ऐसी सुविधाएं विकसित करनी हैं।
    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू किए गए प्रवासी भारतीय कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि अब आप अपने देश की मिट्टी से जुडें और देश और प्रदेश के विकास में भागीदार बनें। उन्होंने हरियाणा को प्राचीन संस्कृति के जुडाव के संबंध में कहा कि दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यता हिसार के राखीगढी में पाई गई है जो हडप्पा और मोहनजोडदों से भी पुरानी है। इसी कडी में उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद गीता की रचना भी हरियाणा की धरती पर हुई। उन्होंने कहा कि हरियाणा का मतलब धरती पर स्वर्ग है। 
उन्होंने कहा कि गत 30 नवंबर 2015 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फा्रंस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा औलांद ने गुरुगा्रम में ही अंतर्राष्ट्रीय सौर ऊर्जा गठबंधन के मुख्यालय की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में स्थापित देश की सबसे बडी कार निर्माता कंपनी मारूति ने ऑटोमोबाईल सैक्टर में परिवर्तन लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे अधिक ग्रामीण करोडपति भी हरियाणा में हैं और प्रति व्यक्ति आय के मामले में भी हरियाणा सबसे आगे है। लेकिन अभी भी विकास और सुधार की काफी गुंजाईश है। 
उन्होंने प्रवासी हरियाणावासियों से कहा कि हमें समान विकास करना है और इसके लिए हमें किसानों की आय को दुगना करना होगा और इसके लिए नवीनतम तकनीकों को अपनाकर ही किया जा सकता है जिसके लिए आपका सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि गत 31 दिसंबर को प्रधानमंत्री ने दो नई योजनाएं शुरू की है प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी जिसके तहत 9 लाख तक के ऋण पर 4 प्रतिशत और 12 लाख रुपए तक  3 प्रतिशत  की छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2022 तक दो करोड लोगों को घर मुहैया कराना है ताकि व्यक्ति का संपूर्ण विकास हो सके।
वर्ष 1983 में भारत को क्रिकेट में विश्वकप दिलाने वाली भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव ने कहा कि उन्हें आज इस अवसर पर बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों नें कभी भी अपने काम में कमी नहीं छोडी है उन्हें जो काम दिया गया है उन्होंने उसे समर्पित भाव से किया है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा की लड़कियां गोल्ड मेडल जीतकर आ रही हैं जिस पर पूरे देश को गर्व है। चाहे वो दीपा मलिक हो या कोई और हो। उन्होंने कहा कि जज्बा दिल में होना चाहिए जुबां पर नहीं। हमारे खिलाडिय़ों को चाहिए कि वे अपने काम में खरे उतरें। 
उन्होंने प्रवासी हरियाणावासियों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग अपनी धरती से जुडना चाहते हैं वे उनका स्वागत करते है क्योंकि यह सही समय है। उन्होंने कहा कि जब हम अपने राज्य को उपर लेकर जाएंगे तो तभी हमें गर्व होगा, हमें कभी भी अपने राज्य को नीचे नहीं ले जाना है। उन्होंने अपनी और सुशील पहलवान, साक्षी मलिक, वीरेन्द्र सहवाग, बिजेन्द्र सिंह जैसे खिलाडिय़ों की ओर से इस कार्यक्रम के लिए बहुत-बहुत मुबारकबाद भी दी.

 

हरियाणा गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री रामनिवास ने आए हुए अतिथियों व प्रवासी हरियाणावासियों को अभिनंदन करते हुए कहा कि आज का दिन पर्व का दिन है, गर्व का दिन है और सर्व का दिन है। उन्होंने कहा कि हरियाणा वह धरती है जिसे सरस्वती नदी ने अपनी निर्मल धारा से सिंचित किया। हरियाणा की धरती पर ही धर्म-अर्धम, सत्य-असत्य और न्याय-अन्याय का युद्ध भी हुआ। यहीं पर भगवान श्री कृष्ण ने भगवद गीता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की सेना में हर 5वां सैनिक हरियाणा से है।
उद्योग विभाग के प्रधान सचिव देवेन्द्र ङ्क्षसह ने कहा कि प्रवासी हरियाणावासियों को उनकी जडों से जोडने के लिए हरियाणा दिवस पहली बार आयोजित किया जा रहा है।  इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में  हरियाणा का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी, कलाकार, उद्योगपति तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। 

You cannot copy content of this page