विधायक रहीश खान ने मेवात के सबसे बड़े गांव सिंगार में लगाया जनता दरबार

Font Size

पांच गावों के विकास के लिये की करीब दोकरोड़ की घोषणा

आगीमी तीन साल में पुन्हाना में कोई समस्या बाकी नहीं रहेगी

यूनुस अलवी

मेवात :  पुन्हाना से विधायक रहीश खान को खंड के जिले के सबसे बडे गांव सिंगार में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते हुए उनका मौके पर ही समाधान करने का आदेश दिया। वहीं गांव के विकास के लिए 45 लाख रूपये देने की भी घोषण की और गांव के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में पार्क के लिए 5 लाख देने की घोषणा की। गांव के शिक्षा के स्तर को उठाने के लिए आठवीं तक के स्कूल को 10वीं तक कराने का भी वादा किया।

 

जनता दरबार में जहां खंड स्तर के सभी विभागों के अधिकारी वहीं इस मौके पर भारी संख्या में लोगो ने भाग लिया। सिंगार गांव में पहुंचने पर बाईसी के चौधरी हनीफ,  पूर्व सरपंच हनीफ व समाजसेवी जावेद सिंगारियां सहित लोगों द्वारा पगडी पहनाकर व फूलमालाओं के साथ विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। इसके अलावा विधायक ने पुन्हाना खंड के गांव पैमाखेडा, आंधाकी, लफुरी का दौरा कर गांव के विकास के लिये लाखों रूपये देने कि घोषणा की। विधायक ने पैमाखंडा में 19 लाख से शमसान घाट की चार-दिवारी व 12 लाख की लागत से रास्ता, आंधाकी में 23 लाख, लफुरी में 45 लाख व सिंगार गांव में 45 लाख की लागत से रास्तों को पक्का कराया जाएगा।

 

   इस मौके पर लोगों को सम्बोधित करते हुऐ विधायक रहीश खान ने कहा कि भाजपा सरकार में पुन्हाना हल्के के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। पिछले सरकारों की अनदेखी से पुन्हाना सबसे पिछडा हुआ हल्का था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सहयोग से आगामी वर्षों में किसी भी गांव की कोई समस्या नहीं रहने दी जाएगी। भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास के नारे पर खरा उतर रही है। वहीं पुन्हाना को उपमंडल बनाकर लोगों को नई सौगात दी है अब उपमंडल स्तर के कार्य पुन्हाना में ही हो रहे हैं। 

 

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल नूंह जिले के सच्चे हितैषी हैं। वो जिले के विकास को लेकर  काफी गंभीर हैं। उन्होने  जिले में काफी विकास कि योजनाएं चला रखी हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि वे अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा अवश्य दिलाएं। चुनाव में हलके के लोगों से उसने जो भी वायदे किए थे, वे सभी पूरे किए जाएंगे तथा इस क्षेत्र में 5 वर्ष में इतना विकास होगा जितना पिछले 50 वर्षों में नहीं हुआ। पुन्हाना को पिछड़ा क्षेत्र नहीं रहने देंगे, बल्कि इस क्षेत्र को प्रदेश का अग्रणी क्षेत्र बनाने का प्रयास किया जाएगा। 

You cannot copy content of this page