Font Size
: बेटियां शिक्षित होंगी तो वे दहेज के खिलाफ खुद खडी होंगी
: जिला पार्षद मदीना बेगम बनी सहेली संस्था की जिला अध्यक्षा
यूनुस अलवी


शबाना खान ने कहा कि दहेज नहीं बेटी है शिक्षा का अधिकार मुहिम को वह पूरे देश में लेकर जाऐंगी। इसकी कुछ दिन पहले मेवात में तीन दिवसीय दौरे से कर दी है। जिला पार्षद मदीना बेगम के सहेली संस्था की जिला अध्यक्ष बनने से उनकी संस्था को काफी मजबूती मिली है। वहीं सहेली संस्था से जुडी शबाना की छोटी बहन निशी खान और नफीसा खान का कहना है कि दहेज के खिलाफ वे 6 बहने खडी हुई हैं। अब छह बहनों से 6 हजार फिर 6 लाख सहेलियों का देश में काफिला होगा। बेठी के परिजनों को दहेज का सामान इक्टठा करने की बजाऐ उन्हें उच्च शिक्षा दिलाना चाहिए। अगर बेटियां शिक्षित होंगी तो वे दहेज के खिलाफ खुद खडी होगें। सहेली संस्था की सदस्यों ने मेवात के युवा, उलेमा, राजनेता, चौधरी और पंच-सरपंचों को दहेज के खिलाफ खुद पहले करनी चाहिए। उनका कहना है कि अगर आज नहीं समझे तो वे दिन दूर नहीं जब दजेह के बिना बेटियों को रिश्ता नहीं होगा। अगर लडकी वाले दहेज मांगने वालों को बेटियां देना बंद कर दें तो ये दहेज रूपी कैंसर अपने आप की खत्म हो जाऐगा।
मेवात की नवनियुक्त सहेली संस्था की जिला अध्यक्षा मदीना बेगम ने कहा कि वह सहेली संस्था के विचारो को घर-घर तक लेकर आऐगीें और इस मुहिम से मेवात की बेटियों को जोडने का काम करेगी। उसे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे बाखूबी निभाने का प्रयास करेगी।
इस मौके पर जिला पार्षद आमीन प्रधान, जिला पार्षद तारीफ खुरशीद और पूर्व जिला पार्षद यूनुस नंबरदार ने सहेली संस्था की सदस्यों में मेवात में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर फिरोज खान दिल्ली,सरफूदीन, सफी मोहम्मद, इसलाम, सुभाना, लियाकत अली, अर्जुन निराला, आजम खां सहित काफी प्रमुख लोग मौजूद थे।