हरियाणा में पहली बार निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ेगी कांग्रेस

Font Size

अशोक तंवर ने की घोषणा 4 सितंबर तक मांगा सभी कार्यकर्ताओं से आवेदन

कहां जल्द फाइनल हो जाएंगे वार्ड में चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं के नाम

कहां हरियाणा में भाजपा की हो रही फजीहत का कांग्रेस को मिलेगा लाभ

गुड़गांव 31 अगस्त : गुड़गांव के निकाय चुनाव में इस बार कांग्रेस पार्टी अपने सिंबल पर चुनाव लड़ने जा रही है इसकी घोषणा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अशोक तवर ने वीरवार को कांग्रेस कार्यालय कमान सराय में की इस मौके पर डॉक्टर अशोक तवर के साथ पूर्व बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव वरिष्ठ नेता चिरंजीवी राव प्रदीप जैलदार गजे सिंह का कबलाना ,प्रदीप जेलदार, पंकज डाबर नरेश शर्मा शशि दुआ नवीन शर्मा, अशोक टांक, रोहताष बेदी, पंकज डाबर, विक्रम यादव, पुष्पा, अशोक भाष्कर, हिम्मत यादव, सुजीत भारद्वाज, समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे

अपने संबोधन में डॉक्टर अशोक तवर ने कहा कि फरीदाबाद निकाय चुनाव के बाद ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने यह घोषणा कर दी थी कि अब गुड़गांव में होने वाले निकाय चुनाव में कांग्रेस अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी जिससे यह साफ हो सके कि कौन सा कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी का है जिसको कांग्रेस के वोटरों को सपोर्ट करना है इससे पहले फरीदाबाद में सिंबल पर चुनाव न लड़ने की वजह से मोटर कन्फ्यूज्ड हुए थे जिसका लाभ वहां पर भाजपा को मिल गया था आज प्रदेश में भाजपा सरकार की किस तरह फजीहत हो रही है वह सबके सामने हैं अभी बराला कांड खत्म भी नहीं हुआ था कि प्रदेश में बाबा राम रहीम के मामले में सरकार की तरफ से किस तरह की लापरवाही बरती गई जिसके चलते 36 लोगों की जान चली गई आज जनता भाजपा सरकार में तड़प रही है ना बिजली पानी मिल रहा है ना ही इस सरकार में किसी तरह की व्यवस्थाएं मिल पा रहे हैं जनता त्राहि त्राहि कर रही है गुड़गांव के विकास के लिए निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत बहुत जरूरी है जनता की आवाज को देखते हुए यह निर्णय कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिल कर लिया है .

भाजपा छोड़ कर आना चाहते हैं कई कार्यकर्ता

डॉक्टर अशोक तवर ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा में मौजूद कई कार्यकर्ता संपर्क में हैं वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आना चाहते हैं आने वाले कुछ दिनों में दूसरी पार्टियों के कई कार्यकर्ताओं को सम्मान के साथ कांग्रेस में शामिल किया जा सकता है.

वार्ड बदलो या नाम बदलो भाजपा की होगी करारी हार

डॉक्टर अशोक तवर ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भाजपा की सरकार जब से आई है उसका एक ही काम रहा है जिले का नाम बदल देना शहर का नाम बदल देना अब उसने वार्ड भी बदल दिया भाजपा की सरकार वार्ड बदले या नाम बदले उसका कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है क्योंकि जनता अब बदलाव चाहती है जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है इसका जीता जागता उदाहरण निकाय चुनाव के संपन्न होने के बाद सबके सामने होगा

Suvash Chandra Choudhary

Editor-in-Chief

You cannot copy content of this page