उत्तर प्रदेश में ज़िला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने 75 में से 67 पर क़ब्ज़ा जमाया, विपक्ष का पत्ता साफ़

Font Size

सपा सहित निर्दलीय प्रत्याशियों को केवल 7 सीटों पर कामयाबी

भारतीय जनता पार्टी की जड़ें ग्रामीण क्षेत्रों में मज़बूत होने के मिले संकेत

भाजपा के कमजोर होने के क़यासों को लगा विराम

सपा सहित अन्य विपक्षी दलों को तगड़ा झटका

शैलेंद्र विक्रम/ विशेष संवाददाता

लखनऊ/बरेली  : उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने अपना दबदबा कायम कर लिया. कुल 75 सीटों मैं से 67 सीटो पर भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए जबकि केवल सात सीटों पर ही सपा सहित निर्दलीय प्रत्याशियों को कामयाबी मिली. ज़ाहिर है अगले वर्ष प्रदेश मैं होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व ये परिणाम एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की जड़ें ग्रामीण क्षेत्रों में मज़बूत होने के संकेत दे रहे हैं जबकि सपा सहित अन्य विपक्षी दलों के लिए चिंता पैदा करने वाले है।अभी एक सीट प्रतापगढ़ में गिनती रुकी हुई है।

 

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव 2021 की लगभग सभी सीटों के परिणाम आ चुके है। उत्तर प्रदेश की भौगोलिक स्थिती के अनुसार राजनीतिक दृष्टिकोण से इसे छः विभिन्न क्षेत्रों में बांटा गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 जिले हैं जिनमें से 13 जिले में भाजपा के प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष पर काबिज हुए है जबकि केवल एक सीट बागपत में रालोद प्रत्याशी की जीत हुई है। अगर बात की जाए बृज क्षेत्र की तो यहाँ 12 जिले है जिनमें से 11 जिले में भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया जबकि एक सीट पर समाजवादी पार्टी सफल रहीं। इसी तरह कानपुर संभाग में कुल 14 जिले हैं जिनमें से 13 जिले में भारतीय जनता पार्टी का पताका फहराया जबकि केवल एक जिला इटावा में समाजवादी पार्टी को सफलता मिली।

 

अवध क्षेत्र में कुल 13 जिले हैं जिनमें से सभी जिले में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ही जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए। यहाँ आश्चर्यजनक रूप से किसी भीविपक्षी दल को एक भी जिले में अपना अध्यक्ष बनाने में कामयाबी नहीं मिली।

 

काशी क्षेत्र में कुल 12 जिले हैं जिनमें से 10 जिले में भाजपा के प्रत्याशी ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित हुए है जबकि जौनपुर में निर्दलीय प्रत्याशी को कामयाबी मिली है। इस क्षेत्र के प्रतापगढ़ जिला में मतगणना रुकी हुई है।

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के अपने क्षेत्र गोरखपुर में कुल 10 जिले हैं। इनमें से सात जिले में कमल का फूल खिल गया है जबकि तीन सीटों पर भाजपा को नुकसान झेलना पड़ा है। क्षेत्र के संतकबीरनगर , आजमगढ़ और बलिया जिला भाजपा के हाथों से निकलकर सपा की झोली में चले गए हैं ।

चुनाव परिणाम के क्या हैं मायने ?

जिला पंचायत अध्यक्ष कि चुनाव ने बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। पिछले कुछ माह से कोविद 19 संक्रमण के दौरान उत्पन्न विषम परिस्थिति के कारण राजनीतिक विश्लेषक यह मानने लगे थे कि उत्तर प्रदेश की राजनीति अब किसी दूसरी दिशा में करवट लेने वाली है। राजनीतिक बहस मैं अक्सर इस बात के कयास लगाए जाने लगे थे कि भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व सिंह उत्तर प्रदेश की जनता बहुतायत में नाराज हो चुकी है। यहाँ तक कि सत्ता परिवर्तन के तर्क भी दिए जाने लगे थे। लेकिन इस चुनाव के परिणाम ने एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के मनोबल को मजबूत किया है तो दूसरी तरफ भाजपा की कमजोर स्थिती बताने वालों को करारा जवाब मिला है।

 

हालांकि जीत की इस स्थिति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा नेतृत्व आगे किस हद तक और किस स्वरूप में बरकरार रख पाते हैं यह तो समय बताएगा लेकिन आज के चुनाव परिणाम ने यह तो साबित कर दिया कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का जलवा उत्तर प्रदेश में अब भी कायम है।

किस जिले में किस पार्टी के कौन विजयी हुए ?

 

जिला रामपुर से भारतीय जनता पार्टी के ख्यालीराम लोधी 19 मतों से विजयी घोषित हुए जबकि मुरादाबाद जिला से डॉक्टर शेफाली सिंह भाजपा निर्विरोध, शामली से मधु गुर्जर भाजपा, अमरोहा से ललित तनवर भाजपा निर्विरोध, गाजियाबाद से ममता त्यागी भाजपा निर्विरोध, गौतम बुद्ध नगर से अमित चौधरी भाजपा निर्विरोध, बुलंदशहर से अंतुल तेवतिया भाजपा निर्विरोध, बागपत से ममता किशोर रालोद, बिजनौर से  साकेंद्र प्रताप सिंह भाजपा 30 वोट मिले , मुजफ्फरनगर से डॉक्टर वीरपाल निर्वाल भाजपा 30 मत मिले , हापुर से रेखा नागर भाजपा 13 वोट मिले , मेरठ से गौरव चौधरी भाजपा निर्विरोध, सहारनपुर से मांगे राम चौधरी भाजपा निर्विरोध और संभल जिला से डॉ अनामिका यादव भाजपा ने 22 वोट हासिल कर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर क़ब्ज़ा जमाया ।

 

फिरोज़ाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर हर्षिता सिंह भाजपा, अलीगढ़ से विजयसिंह भाजपा, हाथरस से सीमा उपाध्याय भाजपा, शाहजहांपुर से ममता यादव भाजपा, बरेली से रश्मि पटेल भाजपा, कासगंज से रत्नेश कश्यप भाजपा , पीलीभित से दलजीत कौर भाजपा, आगरा से मंजू भदौरिया भाजपा, मथुरा से किशन चौधरी भाजपा, बदायूं से वर्षा यादव भाजपा, एटा से रेखा यादव समाजवादी पार्टी, और मैनपुरी से अर्चना भदौरिया भाजपा निर्वाचित घोषित किए गए।

बरेली जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बीजेपी का कब्जा रहा :

बरेली जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बीजेपी का कब्जा रहा। भाजपा उम्मीदवार रश्मि पटेल ने सपा की विनीता गंगवार को शिकस्त दी। रश्मि पटेल 21 वोटों से चुनाव जीतीं जबकि विनीता को 19 वोट मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नितीश कुमार ने पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित करते हुए बताया कि कुल 60 मत पड़े। रश्मि पटेल के पक्ष में 40 तथा विनीता को 19 मत प्राप्त हुए। एक मत अवैध घोषित किया गया। रश्मि पटेल को बरेली ज़िला परिषद का अध्यक्ष घोषित किया गया।

 

जिला बांदा से सुनील सिंह पटेल भाजपा, महोबा सी जे पी अनुरागी भाजपा, चित्रकूट से अशोक जाटव भाजपा, जालोन से घनश्याम अनुरागी भाजपा, ललितपुर से कैलाश नारायण भाजपा, औरैया से कमल दोहरे भाजपा, फतेहपुर से अभय प्रताप सिंह भाजपा, झांसी से पवन गौतम भाजपा, हमीरपुर से जयंती राजपूत भाजपा, कानपुर नगर से स्वप्निल वरुण भाजपा, कानपुर देहात से नीरज रानी गौड़ भाजपा, फर्रुखाबाद से मोनिका यादव भाजपा, कन्नौज से प्रिया शाक्य भाजपा और जिला इटावा से अंशुल यादव समाजवादी पार्टी को सफलता मिली।

 

 

अवध क्षेत्र मैं जिला लखनऊ से आरती रावत भाजपा, सीतापुर से श्रद्धा सागर भाजपा, हरदोई से प्रेमवती देवी भाजपा, लखीमपुर से ओमप्रकाश भार्गव भाजपा, बाराबंकी से राजरानी रावत भाजपा, बलरामपुर से आरती तिवारी भाजपा, बहराइच से मंजू सिंह भाजपा, गोंडा से घनश्याम मिश्रा भाजपा, श्रावस्ती से ददन मिश्रा भाजपा, अयोध्या से रोली सिंह भाजपा , उन्नाव से शकुन सिंह भाजपा समर्थित, रायबरेली से रंजना चौधरी भाजपा और अंबेडकर नगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु ने कब्जा जमाया।

 

 

काशी क्षेत्र के जिला वाराणसी से पूनम मौर्या भाजपा, सुलतानपुर से ऊषा सिंह भाजपा, अमेठी से राजेश अग्रहरि भाजपा, चंदौली से दीनानाथ शर्मा भाजपा, प्रयागराज से डॉ वी के सिंह भाजपा, सोनभद्र से राधिका पटेल अपना दल, संत रविदास नगर भदोही से अनिरुद्ध त्रिपाठी,  गाजीपुर से सपना सिंह भाजपा, जौनपुर से वी श्रीकला निर्दलीय जबकि कौशांबी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की कल्पना सोनकर ने 13 वोट हासिल कर पार्टी को जीत दिलाई। इस क्षेत्र के जिला प्रतापगढ़ की मतगणना अभी रुकी हुई है।

 

 

गोरखपुर क्षेत्र में कुल 10 जिले हैं। यहाँ जिला गोरखपुर से साधना सिंह भाजपा, सिद्धार्थ नगर से शीतल सिंह भाजपा, महाराजगंज से रविकांत पटेल भाजपा, मऊ से मनोज राय भाजपा, कुशीनगर से साबितरी जायसवाल भाजपा, संतकबीरनगर से सपा प्रत्याशी, बस्ती संजय चौधरी भाजपा, देवरिया से गिरीश तिवारी भाजपा और आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए।

 

You cannot copy content of this page