निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा रोहिणी आएँगी 16 फरवरी को

Font Size

विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन

प्रथम बार होने जा रहा रोहिणी में यह समागम

हज़ारों की संख्या में प्रभू प्रेमियों के पहुंचने की संभावना

निरंकारी सेवादल समागम में संभालेंगे सेवा कार्य

दिल्ली, 11 फरवरी।  निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की पावन उपस्थिति में एक विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र के जापानी पार्क में (ई एस आई अस्पताल के सामने) रविवार, 16 फरवरी 2020 को होने जा रहा है। जिसका समय प्रातः 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक रहेगा। रोहिणी में यह समागम प्रथम बार होने जा रहा है जिसमें रोहिणी एवं उसके आस-पास की समस्त साध संगत में हर्षोल्लास का वातावरण है।

इस समागम में समस्त दिल्ली एवं दिल्ली के आसपास की सभी ब्रांचों सोनीपत, पानीपत, गाजियाबाद, हापुड़, फरीदाबाद. गुरुग्राम, बहादुरगढ़ आदि के अतिरिक्त हज़ारों की संख्या में प्रभू प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है। समागम की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ आरम्भ कर दी गई हैं। आवश्यक कार्यों में समागम स्थल की सफाई के साथ अन्य जरुरी व्यवस्थाएं प्रशासन के साथ मिलकर आरम्भ कर दी हैं। जिससे आने वाली साध संगत और प्रभु प्रेमियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। निरंकारी सेवादल द्वारा समागम में सेवा कार्यों को किया जाएगा।

स्थानीय प्रवक्ता ने संत निरंकारी मिशन के 90 वर्षों के इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि सन् 1929 से प्रारंभ विश्व व्यापक निरंकारी मिशन मानवता, प्रेम एवं विश्वबन्धुत्व का सर्वसांझा मंच है जो हर धर्म, जाति व सम्प्रदाय के लिए है। सन्त समागम का उद्देश्य ब्रह्मज्ञान के द्वारा अज्ञानता के अंधकार को दूर करना एवं भ्रम, रूढ़िवादिताओं से छुटकारा दिलाना है। आध्यात्मिक जागरूकता के साथ समाज में मिशन द्वारा अनेकों जन कल्याण के कार्य जिसमें रक्तदान, वृक्षारोपण, सफाई अभियान इत्यादि भी चलाये जा रहे हैं।

इस विशाल निरंकारी संत समागम में कुछ वक्ता अपने शब्दों व् भक्ति के भावों को विचारों, रचनाओं, कविताओं, संपूर्ण अवतार बाणी एवं हरदेव बाणी के शब्द गायन द्वारा श्रद्धा, भक्ति, प्रेम तथा उल्लास से व्यक्त करेंगें। सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज अपने दर्शन एवं प्रवचन रूप से समस्त साध संगत को आशीर्वाद देंगी। उनके आशीर्वचनों के बाद ही समागम संपन होगा।

You cannot copy content of this page