ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारत के पहले मुक्केबाज हैं विजेन्द्र सिंह

Font Size

नई दिल्ली। विजेन्दर सिंह भारत के एक प्रोफेशनल मुक्केबाज है। ये भारत के पहले मुक्केबाज है, जिन्होंने ओलंपिक में पदक जीता। इन्होंने साल 2008 में बीजिंग में आयोजित ओलिंपिक खेलों में भारत को 75 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक दिलाया था। अपने करियर में कामयाबी और चुनौती के सभी दौर देख लेने के बाद आजकल वे दिल्‍ली में ही रहते हैं और प्रोफेशनल बॉक्‍सिंग में कुछ बड़ा करने की तैयारी में हैं।

विजेन्दर के जीवन से जुड़े खास पहलू :

विजेंद्र सिंह का जन्म 29 अक्टूबर 1985 को भिवानी जिले में हुआ था। उनके पिता महिपाल सिंह बेनीवाल हरियाणा रोडवेज़ में बस ड्राईवर हैं। उनकी मां एक गृहणी हैं।

विजेंद्र ने शुरुआती पढाई भिवानी से की और वहीं के कॉलेज से स्नातक की डिग्री भी ली है। उन्हें कॉलेज के दिनों से ही मुक्केबाजी और कुश्ती का शौक था, वह इसकी प्रैक्टिस भिवानी बॉक्सिंग क्लब में करते थे। उन्होंने कोचिंग का प्रशिक्षण भारतीय बॉक्सिंग कोच गुरबक्श सिंह संधू से लिया हैं।

विजेन्द्र सिंह पहले जिमनास्टिक करते थे। मगर एक बार सेलेक्शन के समय रिजेक्ट होने के बाद उन्होंने फ्रस्टेशन में जिमनास्टिक से नाता तोड़ दिया।

जिम्नास्टिक छोड़ने के बाद उन्‍हें बॉक्सिंग में रूचि हो गई। वो और उनके भाई घर में ही बॉक्सिंग बैग बनाकर उससे बॉक्सिंग किया करते थे। वे बैग में फर्निचर की दुकान से इक्ट्ठा लकड़ी के टुकड़ों को भरकर बॉक्सिंग करते थे।

विजेंदर सिंह ने जूनियर लेवल में बहुत से पुरस्कार जीते। उन्होंने “एफ्रो एशियाई गेम्स” में स्वर्ण पदक जीता और “कॉमनवेल्थ गेम्स” में भी कई सारे पदक जीते। पर सबसे ज्यादा प्रसिद्ध तब हुए, जब उन्होंने “बीजिंग ओलंपिक” में मध्यभार वर्ग में एक कांस्य पदक जीता।

खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन के कारण साल 2003 में विजेंदर ऑल इंडिया यूथ चैंपियन चुने गए। उन्‍हें राजीव गांधी खेल रत्‍न अवार्ड और पद्म श्री अवार्ड भी मिल चुका है।

7 मई, 2011 को विजेंदर ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रही सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल अर्चना सिंह शादी की है और इनका एक बेटा भी है। अर्चना कांग्रेस एक्टिविस्ट सुरिंदर सिंह की बेटी हैं।

खाने पीने के शौकीन विजेंदर की पत्‍नी वेजिटेरियन हैं, और इस वजह से विजेंदर अपने नॉनवेज के शौक पूरे करने के लिए खुद ही किचन में उतर जाते हैं। उन्‍हें कुकिंग करना बहुत पसंद है।

पहले विजेंदर रेलवे में नौकरी किया करते थे, ओलिम्पक में ब्रॉन्ज जीतने के बाद उनहें हरियाणा पुलिस में डीएसपी की पोस्ट दी गई थी। 2013 में विजेंदर सिंह पर हेरोइन खरीदने का इल्‍जाम लगा था।

विजेंदर कई बार मॉडलिंग करते हुए भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने कई रैंप शो भी किए हैं और सलमान खान के शो 10 का दम और नच बलिये में भी दिख चुके हैं। उन्होंने अक्षय कुमार निर्मित फिल्म फग्ली से हिंदी सिनेमा में अभिनय का डेब्यू किया था।

You cannot copy content of this page