हयात होटल मामला : पटियाला हाउस कोर्ट में आशीष पांडेय ने किया सरेंडर

Font Size

नई दिल्ली। हयात होटल में पिस्टल लहराने वाले आशीष पांडे ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर किया है। आशीष ने मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह के सामने सरेंडर किया। उसने सरेंडर करने से पहले मामले पर अपनी सफाई भी दी। आशीष 14 अक्टूबर की घटना के बाद से फरार था।

आशीष ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया है और उसमें उसने कहा है कि इस पूरे मामले में सिर्फ एक पक्ष की बात सुनी गई है। आशीष ने कहा- नेता का बेटा होना गुनाह नहीं। मेरे पास लाइसेंसी पिस्टल है। यह मेरे पास 20 सालों से है लेकिन मैंने किसी के साथ कोई अभद्रता आज तक नहीं की। मैं कोर्ट में सरेंडर कर रहा हूं, लेकिन मेरी लोगों से अपील है कि पहले सीसीटीवी फुटेज देख ले उसके बाद किसी निर्णय पर पहुंचें। मेरे खिलाफ मीडिया ट्रायल किया गया। पूरे मामले में मेरी कोई गलती नहीं।

दरअसल बीते शनिवार रात आशीष पांडेय ने पिस्तौल लेकर दिल्ली के फाइव स्टार होटल हयात में खूब ड्रामा किया था। उसके साथ 3 लड़कियां भी मौजूद थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी आशीष पांडे नशे की हालत में होटल के लेडीज वॉशरूम में घुस गया था। वॉशरूम में मौजूद लड़की ने उसका विरोध किया।

इसी बात से नाराज आशीष पांडे ने होटल के बाहर उस पर पिस्टल दिखाकर धौंस जमाने की कोशिश की। इसके अलावा वह एक दूसरे कपल को पिस्तौल से धमकाते हुए भी नजर आया। पूर्व सांसद के बेटे का यह वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस उसके खिलाफ एक्शन लेने के लिए तैयार हुई।

Table of Contents

You cannot copy content of this page