दाती महाराज ने सचिन जैन पर लड़की के पिता के साथ मिल कर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया, लेनदेन से किया इनकार

Font Size

नई दिल्ली। सचिन जैन, रेप का आरोप लगाने वाली लड़की के पिता और नवीन गुप्ता ने मिल कर मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा है। तीनों के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत के रिकॉर्ड खंगालने पर इस षड्यंत्र का खुलासा हो सकता है। उन लोगों के बीच क्या लेनदेन हुई है इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

यह आरोप रेप के आरोपी दाती महाराज ने आज दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता में लगाया। दाती ने कहा कि उनकी छवि खराब करने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया और झूठा आरोप लगाया गया। उन्होंने दावा किया कि सचिन जैन उनसे कहता था कि उससे अभिषेक अग्रवाल ने 32 करोड़ लिए हैं। उन्होंने कहा कि सचिन जैन उन पर दबाव बनाता था कि आप अभिषेक से पैसे दिलाएं।

दाती ने कहा कि पैसे की लेनदेन में वे नहीं थे। इसलिए इसकी जानकारी सचिन से ही उन्हें मिली। उन्होंने कहा कि सचिन जैन पिछले 15 वर्षों से उनके पास आता था जबकि अभिषेक अग्रवाल 3 साल से। नवीन गुप्ता भी लंबे अर्से से उनके पास आते थे। उनके बीच क्या लेनदेन हुई इसकी जानकारी होने से दाती ने इनकार किया।

एक सवाल के जवाब में दाती महाराज ने कहा कि पिछले सवा दो साल से उस लड़की से उनका कोई संपर्क नही है। उन्होंने कहा कि पीड़िता 12 वर्षो तक उनके आश्रम में रही है। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने दोहराया कि पुलिस जांच में सहयोग करेंगे और जांच से ही सचिन जैन, नवीन गुप्ता और उस लड़की के पिता के बीच क्या खिचड़ी पकी है उसका खुलासा होगा।

जब उनसे पूछा गया कि अगर आप जांच में निर्दोष साबित होंगे तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे ? इस।पर उन्होंने कुछ स्पष्ट जवाब देने की बजाय कहा कि देश की जनता कहेगी तो देखेंगे। उन्होंने बारम्बार दोहराया कि उन्हें न्याय व्यवस्था और पुलिस में भरोसा है ।

एक सवाल।के जवाब में दाती महाराज ने कहा कि उनके आश्रम में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति हलफनामा देता है और उसकी पूरी जानकारी यहाँ दर्ज होती है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page