स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी में लिंग जांच व भू्रण हत्या के अवैध धंधे का खुलासा

Font Size

: किरण नर्सिंग होम के कर्मचारियों खिलाफ मामला दर्ज 

: मेवात के डिप्टी सिविल सर्जन की शिकायत पर पुन्हाना थाने में मामला दर्ज

: फर्जी ग्रहक बनकर स्वास्थ्य विभाग ने इस गोरखधंधे का किया था खुलासा

:  पुलिस ने किरण नर्सिग होम के तीन कर्मचारियों को किया गिरफ्तार

यूनुस अलवी

 
मेवात :   पुन्हाना इलाके में अवैध रूप से लिंग जांच कर भूं्रण हत्या के गोरखधंधे का स्वास्थ्य विभाग ने पर्दाफाश किया है। यह खुलासा स्वास्थ्य विभाग के फर्जी ग्राहक के जरिये इसका खुलासा किया है। मेवात के सीएमओ की शिकायत पर प्राईवेट अस्पतालों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद प्राईवेट अस्पताल और दर्जनों जच्चा बच्चा केन्द्रों संचालकों में हडक़ंप मच गया। पुन्हाना पुलिस ने इस मामले में किरण अस्पातल के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।
 
  मेवात के सिविल सर्जन राजेंद्र प्रशाद ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिल रही थी कि पुन्हाना इलाके में गैकानूनी तरीके से भू्रण हत्या की जा रही है। आरोपियों पर नकेल कसने के लिए  नोडल अधिकारी डिप्टी सिविल सर्जन आशीष सिंगला के नेत्ृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें नंूंह के तहसीलदार को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। जिसके बाद एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर पुन्हाना के किरण नर्सिग होम प्राईवेट अस्पताल भेजा। फर्जी ग्राहक ने अस्पातल कर्मचारियों को बताया कि उसके पहले से तीन लडकी है। पेट में तीसरा बच्चा उसे गिराना चहाती है। कर्मचारियों ने कहा कि इसके 15 हजार रूपये का खर्चा आऐगा और काम हो जाऐगा। लेकिन बच्चा गिराने से पहले जांच करानी होती कहीं तीसरा बच्चा लडका तो नहीं हैं। ग्राहक ने ऐडवांस मे साडे दस हजार रूपये दे दिये और बाकी साडे चार हजार रूपये काम होने के बाद देने की कही गई। किरण अस्पातल के कर्मचारी उस फर्जी महिला को पुन्हाना के सकूनत अस्पताल और जच्चा-बच्चा केंद्र पर अल्ट्रासांउड कराने के लिए ले गऐ जहां महिला का आल्ट्रा सांउड किया गया। उसके बाद फर्जी ग्राहक को वापिस किरण अस्पताल लागा गया। जहां से फर्जी ग्राहक ने टीम को फोन से सूचना दी। 
 
  सीएमओ ने बताया कि टीम ने फर्जी ग्राहक को नंबर नोटिड रूपये दिए थे। वहीं पैसे किरण अस्पताल और सकूनत अस्पातल से बरामद किऐ गऐ। उन्होने बताया कि इस छापेमारी के दौरान मौके से टीम एक अल्ट्रासांउड़ मशीन को सील कर किया तथा किरण अस्पातल से भू्रण हत्या में प्रयूक्त होने वाले औजार, विभिन्न रिपोर्ट सहित अन्य कई सामान जब्त किए हैं। 
 
   पुन्हाना थाना प्रभारी अशोक दहिया ने बताया कि पुन्हना सिटी आरोपियों के खिलाफ धोखाधडी, इडिय़न मेडिकल काउसिंल ऐक्ट, एम टी पी एक्ट सहित एक दर्जन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। किरण अस्पातल के अरविंद, मोली और ओमप्रकाश सहित तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ओम प्रकाश व अरविंद को अदालत से एक दिन की रिमांड पर लिया गया है वहीं महिला कर्मचारी मोली को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
 
 पुन्हाना में फल-फूल रहा अवैध गर्भपात का धंधा:- 
 
पुन्हाना शहर में दर्जनभर से अधिक अवैध जच्चा बच्चा केन्द्र खुले हुए हैं। जिनके संचालकों पर न तो कोई डिग्री है और न ही कोई अनुमति पत्र। सूत्रों की मानें तो इन अवैध जच्चा-बच्चा केन्द्रों में खुलेआम डिलिवरी व गर्भपात किए जाते हैं। पुन्हाना शहर में कई बार मृत भू्रण तथा जिंदा बच्चे झाडिय़ों में मिल चुके हैं। हाल ही में कुछ माह पहले ब्लॉक समिति के चेयरमेन इरशाद खान को भी एक बच्ची नाजुक हालत में झाडिय़ो ंमें मिली थी। 
 
कई बार हुई छापेमारी, परंतु राजनैतिक प्रभाव व धन-बल के चलते सब कुछ फुस्स:-
 
यूं तो कई बार भू्रण के अवशेषों के मिलने की खबरों पर स्वास्थय विभाग द्वारा कई बार पुन्हाना में छापेमारी की गई, और आपत्तिजनक व अवैध सामान जब्त किए गए। परंतु आगे जाकर राजर्नतिक प्रभाव व पैसों के बल पर हमेशा आरोपी कानून को पीछे छोड़ गौरखधंधे में आगे बढ गए। हाल ही में लिंग जांच का केन्द्र बने शकूनत अस्पताल पर इससे पहले भी छापेमारी हो चुकी है। परंतु जांच में क्या मिला और कौन दोषी पाया गया। किसी को कुछ नहीं पता। 
 
भू्रण हत्या के तार उत्तरप्रदेश व दिल्ली तक से जुड़े:-
 
 विभाग की छापेमारी में जहां डाक्टरों द्वारा फर्जी महिला ग्राहक के गर्भ का लिंग जांच कराया गया तथा वही गर्भपात कराने का भी ठेका लिया गया।  वहीं कुछ विश्वस्त सूत्रों की मानें तो उत्तरप्रदेश व दिल्ली के कुछ अल्ट्रासांउड केन्द्रों पर गर्भ की लिंग जांच कराकर पुन्हाना में भू्रण हत्या को अंजाम दिया जाता है। 

You cannot copy content of this page