मेवात को रेल से जोडने के अपने वादे पर खरा उतरूंगा: राव इंद्रजीत

Font Size
 पुन्हाना के पंजाबी बारात घर में कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत
: गुरूग्राम के पैसे से नूंह जिले का विकास कराने का जताया भरोसा
 
यूनुस अलवी
 
पुन्हाना :
मेवात को रेल से जोडने के अपने वादे पर खरा उतरूंगा: राव इंद्रजीत 2केंद्रीय मंत्री व गुरूग्राम लोकसभा से सांसद राव इंद्रजीत ने कहा कि नूंह के लोगों से किए रेल के वायदे पर पूरी तरह से खरा उतरूंगा। इससे पहले कांग्रेस पार्टी में रहते हुए भी रेल की सीटी बजाने का पूरा प्रयास किया था, लेकिन उस पार्टी में केवल उन्हीं लोगों की सुनी जाती थी। जिनसे पार्टी के बडे-बडे नेता खुश रहते थे। उक्त बातें राव इंद्रजीत ने पुन्हाना शहर के पंजाबी बारात घर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही। सम्मेलन में पहुंचने पर मंत्री का फूलमाला व पगडी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इसके साथ ही उन्हें स्मृती चिन्ह सहित चांदी का मुकुट भेंट किया गया। राव इंद्रजीत ने लोगों द्वारा उन्हें सम्मान देने पर आभार जताया। 
   कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान राव इंद्रजीत ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पुन्हाना के लोगों ने पुरानी यादें ताजा कर दी जब 10 वर्ष पूर्व पुन्हाना आने पर उनका इसी तरह ही जोरदार स्वागत किया था। आज भी यहां के लोगों में वहीं जोश देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि गुरूग्राम देश की पहली ऐसी लोकसभा है जहां पर एक ओर दिल्ली की जड में बसा गुरूग्राम जैसा समर्थ वहीं दूसरी ओर गुरबत में बसा हुआ मेवात है। दोनों में जमींन आसमान का अंतर है। गुरूग्राम को दिल्ली के बराबर और मेवात को गुडगांव के बराबर लाया जाऐगा। गुरूग्राम का पैसा पूरे प्रदेश को चला रहा है। गुरूग्राम नगर परिषद ने फरीदाबाद परिषद को 100 करोड रूपये देकर आगे लाने का काम किया था । ऐसी योजना बनाई जा रही है जिससे यहां का पैसा न केवल यहीं लगेगा बल्कि इसे नूंह जिले के विकास में भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वो हमेशा से नूंह की वकालत करते आए हैं, और आगे भी करते रहेंगे। भाजपा पार्टी में पूरा विश्वास है कि यहां के लोगों को रेल गाडी अवश्य मिलेगी। लोगों से अपील करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो यहां का भला कर सकती है, इसलिए भाजपा में विश्वास जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ है। पार्टी ने अभी 3 वर्ष के कार्याकाल में देश के विकास के लिए काफी योजनाएं बनाई हैं जिनका असर आगामी 2 वर्षों में देखने को मिलेगा। 
      इस अवसर पर गुरूग्राम की मेयर मधु यादव, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र आर्य, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर बशीर अहमद, इकबाल जैलदार, योगेश तंवर, विरपाल, राकेश कंसल मंडलाध्यक्ष, आशीष गोयल, एसडीएम उप प्रधान बलराज सिंगला, भुरू सरपंच, असलूप सरपंच, मुमताज एडवोकेट, उत्तम चंद सैनी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
——————————
मंच पर विधायक पर लगाए आरोप : 
कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच पर नीमखेडा गांव  के सरपंच साकिर ने विधायक रहीशा खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को वोट देने वाले लोगों पर झूठे मामले दर्ज कराए जा रहे हैं।
—————————–
भाजपा मेवात में 1980 से वजूद में है
भाजपा के संस्थापक सदस्य व वर्ष 1981 और 1991 में नूंह विधान सभा से भाजपा की टिकिट पर चुनाव लड चुके पूर्व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर बशीर ने मंच पर अब से पहले भाजपा का मुस्लिमों को लगाव ना होने पर कहा कि मेवात के मुसलमान भाजपा से 30 साल पहले से जुडे हुऐ हैं।
 
मंच पर भाजपा के बडे नेता नजर नहीं आऐ : 
 भले ही राव इंद्रजीत सिंह के प्रोग्राम को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन बताया गया है लेकिन सम्मेलन में हरियाणा हज कमेटी के चेयरमैन औरंगजेब, गौ सेवा आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला और पुन्हाना से भाजपा को समर्थन दे रहे विधायक रहीस खान कहीं पर भी दिखाई नहीं दिए। जिसको लेकर लोगों में भाजपा पार्टी में फूट की चर्चा आम बनी रही। 
——————————
नगरपालिका में दिखी गुटबंदी : 
  कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका में भी गुटबंदी नजर आई। नगरपालिका के 15 पार्षदों में से 7 पार्षद ही केंद्रीय मंत्री के प्रोग्राम मे देखे गऐ जबकि नगरपालिका चेयरमैन सहित कई पार्षदों ने कार्यक्रम से दूरी बनाई रखी। 
—————————–
कार्यकर्ताओं को जताया विश्वास :
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कार्यकर्ताओं को पूरा विश्वास दिलाया कि उनके खिलाफ झूठे मामलों को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। वो उनके साथ पूरी तरह से खडे हैं और उनके खिलाफ दर्ज हुए मामलों को खारिज कराया जाएगा।
—————————–
  पूर्व भाजपा प्रत्याशी को मिली संजीवनी :
 पुन्हाना विधानसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी इकबाल जैलदार को भले ही भाजपा ने उन्हें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया हो लेकिन उनको विधायक रहीस खान के आगे कम ही सम्मान दिया जा रहा था लेकिन दो दिन पहले जिले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय मंत्री राव इद्रजीत सिंह द्वारा उनकी जमकर पीठ थपथपाने से इकबाल को एक संजीवनी का काम कर गई है।

You cannot copy content of this page