विधायक रहीस खान ने किया पुन्हाना का दौरा, लोगों की समस्याएं सुनीं

Font Size
यूनुस अलवी
 
मेवात : हरियाणा वक्फ़ बॉर्ड के चेयरमैन व पुन्हाना के विधायक रहीश खान ने सोमवार को पुन्हाना विधानसभा के कई गावों का दौरा किया। इस मौके पर उन्होने जहां लोगों की समस्याओं को सुना वहीं सरकार की उपलब्धियों को बताया। उन्होने कहा कि आने वाला समय भाजपा का है और अगली सरकार भी भाजपा की बनेगी। उन्होने कहा कि सीएम मनोहर लाल खटटर की अगुवाई में जितना विकास मेवात का मात्र तीन साल में हुआ है उतना पिछली सरकारों ने 60 साल में भी नहीं कराया। अब से पहले के नेताओं ने मेवात में विकास कराने की बजाऐ लोगों से झूंठे वादे किए। अब भाजपा सरकार में विकास जनता को नजर आ रहा है। उन्होने दावा किया की भाजपा राज में मात्र तीन साल में जितने विकास के पत्थर पुन्हाना में लगे हैं 30 सालों तक राज करने वाले अपने विकास का एक भी पत्थर तो दिखाऐं। उनका कहना है कि मेवात में कई बहरूपिया नेता है जो जनता को भिडाने का काम करते हैं लेकिन उन्होने यहां के विकास की तरफ कभी ध्यान नहीं दिया अगर वे पुन्हाना और मेवात के विकास की तरफ ध्यान देते तो आज मेवात प्रदेश में सबसे पिछडा नहीं रहता। 
    विधायक ने काटपुरी, औथा, शाहचौखा, चांदनकी आदि गावों का दौरा किया। इस मौके पर उन्होने कहा की मुख्यमंत्री मनोहर लाल मेवात के विकास के प्रति गंभीर है भाजपा सबका साथ सबका विकास नारे पर काम कर रही है।

You cannot copy content of this page