महिला एवं बाल विकास विभाग ने मान्या गुडग़ांव गांव में राष्ट्रीय पौषाहार सप्ताह

Font Size

गुरुग्राम, 1 सितंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज गुडग़ांव गांव में राष्ट्रीय पौषाहार सप्ताह मनाया गया जिसमें महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ साथ उन्हे पौष्टिïक तत्वों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी सुनीता शर्मा ने बताया कि पूरे विश्व में राष्ट्रीय पौषाहार सप्ताह 1 से 7 सिंतबर तक मनाया जा रहा है। इसके तहत आज महिलाओं के लिए पौष्टिक व्यंजनो की रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिलाओं ने विभिन्न पौष्टिक व्यंजन बनाए। प्रतियोगिता के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इससे समाज के हर वर्ग की महिला लाभान्वित होती है क्योंकि प्रतियोगिता में सबसे सस्ते पौष्टिक व्यंजन के बारे में महिलाओं को जानकारी दी जाती है ताकि वे संतुलित भोजन करके अपने व अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें।

श्रीमति सुनीता शर्मा ने बताया कि सर्वश्रेष्ठï पौष्टिïक व्यंजनों की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सोहना  निवासी संतोष, दूसरे स्थान पर पटौदी निवासी नीलम व तीसरा स्थान कुन्ती देवी ने प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि घर में ही इस्तेमाल होने वाले सस्ते व्यंजन से हम पांच प्रमुख तत्व अपने खाने में शामिल कर सकते हैं, ताकि हमें सम्पूर्ण आहार मिल सके।

प्रतियोगिता में महिलाओं को स्तनपान, बच्चों की देखभाल एंव संतुलित आहार के बारे में विस्तृत तौर पर बताया गया। महिलाओं को दिन में अधिक से अधिक पौष्टिïक तत्वों का सेवन करना चाहिए, ताकि वह अपना व अपने बच्चे का भली प्रकार से ध्यान रख सकें। उन्होंने महिलाओं को न केवल दैनिक दिनचर्या में संतुलित आहार व पौषक तत्वों के बारे में बताया बल्कि अपने शिशु का ध्यान रखने के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

You cannot copy content of this page