महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार के ऐतिहासिक फैसले: शीतल बागड़ी

Font Size

महासंपर्क अभियान में महिलाओं को सरकारी नीतियों से अवगत कराया 

गुरुग्राम महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार के ऐतिहासिक फैसले: शीतल बागड़ी 2, 13 जून: पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी अल्पकालिक विस्तार योजना के तहत भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान को समाजसेविका शीतल बागड़ी ने लगातार जारी रखते हुए मंगलवार को लक्ष्मण विहार फेस 2 में घर-घर पहुंचकर लोगों को भाजपा की केन्द्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया। शीतल बागड़ी ने महिलाओं से संपर्क स्थापित करके उन्हें बताया कि देश में पहली बार भाजपा की ऐसी सरकार बनी है जिसने महिला सशक्तिकरण से संबंधित ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। महिलाओं की रसोई को धुआंमुक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उज्जवला योजना चलाई जा रही है।

इससे महिलाओं की परेशानियों दूर हुई हैं। खासकर गरीब परिवारों की महिलाओं को जिन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि उन्हें रसोई बनाने के लिए गैस सिलेंडर जैसा संसाधन उपलब्ध हो सकेगा, उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त हुआ। शीतल ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें विभिन्न बैंकों से सब्सिडी पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है और इसका लाभ देश की लाखों महिलाओं को प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार में महिला सुरक्षा एक बहुत बड़ी चुनौती थी। महिलाओं के साथ सरे राह अत्याचार होता था लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद इस तरह की घटनाओं पर नकेल लगी।

भाजपा की हरियाणा सरकार ने यहां की महिलाओं और स्कूल जाने वाली बेटियों की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन दुर्गा चलाया है। उधर उत्तर प्रदेश में हाल ही में बनी भाजपा की सरकार ने छात्राओं सहित आम महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन मजनू चलाया है। इन अभियानों से देशभर में महिलाओं में सुरक्षा के प्रति एक आत्मविश्वास जागृत हुआ है। शीतल बागड़ी ने कहा कि हरियाणा में गिरते लिंगानुपात को नियंत्रित करने और जन्म लेने वाली बेटियों को कोख में सुरक्षित रखने के बेहतर उद्देश्य के तहत मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में यहां जोर-शोर से बेटी बचाओ, बेटी पढा़ओ अभियान चलाया जा रहा है।

भ्रूण जांच करने में लिप्त अल्ट्रासाउंड केन्द्रों और डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। वहीं बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरुक किया जा रहा है। शीतल ने कहा कि केन्द्र सरकार ने केवल महिलाओं के लिए नहीं बल्कि युवाओं, बेरोजगारों, किसानों, दिव्यांगों आदि के लिए भी बेहतर योजनाएं लाने का काम किया है।

You cannot copy content of this page