3000 एकड़ सरकारी भूमि में होगा निर्माण
विश्वस्तर पर हरियाणा सरकार ने मांगे आवेदन
चंडीगढ़ : हरियाणा को विश्व विमानन मानचित्र पर लाने और समान विकास सुनिश्चित करने के लिए विमानन आधारभूत संरचना का उन्नयन करने और विद्यमान नागरिक हवाई अड्डों का विकास सुनिश्चित करने के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने हिसार में एक समेकित विमानन हब विकसित करने के लिए वैश्विक अभिरूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस हब का विकास निजी भागीदारी के माध्यम से डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन एवं हस्तांतरण (डीबीएफओटी) आधार पर किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना में यात्री हवाई अड्डा , फिक्सड बेस आप्रेशन, रख-रखाव, मरम्मत एवं ओवरहॉल(एमआरओ), कारगो, डिफेंस विनिर्माण, एयरोस्पेस विनिर्माण, विमानन प्रशिक्षण केन्द्र, विमानन विश्वविद्यालय, एयरोट्रोपोलिस- वाणिज्यिक एवं एयरोट्रोपोलिस-आवासीय शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस सुविधाओं से सामान्य तौर पर राज्य और विशेष रूप से क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना को 30 वर्ष की अवधि के लिए भारतीय एवं विदेशी कम्पनियों के माध्यम से एक इकाई के रूप में या संघ के रूप में विकसित किए जाएगा। इस परियोजना के लिए हिसार हवाई अड्डे के साथ लगती लगभग 3000 एकड़ सरकारी भूमि निर्धारित की गई है।
इच्छुक डेवलपर्स केवल पूर्व अनुमति से ही स्थल के दौरे के लिए सोमवार से शुक्रवार तक प्रात: दस बजे से सांय पांच बजे तक +91-9466911115पर कार्यालय प्रभारी नागरिक हवाई अड्डा हिसार से सम्पर्क कर सकते हैं। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खुली अंतरराष्टï्रीय प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से परियोजना का कार्य सौंपने के लिए बोली स्तर पर भागीदारी की पात्रता के लिए पात्र आवेदकों को शोर्टलिस्ट किया जाएगा। आवेदक एकल बिजनस इकाई या संघ जिसमें कम से कम दो सदस्य हों, हो सकते हैं। एकल बिजनस इकाई भारतीय कम्पनी अधिनियम 1956/2013 या विदेशी कम्पनियों के मामले में समकक्ष विदेशी कानून के तहत एक कम्पनी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभिरूचि की अभिव्यक्ति के दस्तावेज विभाग की वैबसाइट से डाऊनलोड किए जा सकते हैं।
हरियाणा भवन, नई दिल्ली में 10 मार्च, 2017 को पूर्व-अभिरूचि की अभिव्यक्ति बैठक आयोजित की जाएगी। अभिरूचि की अभिव्यक्ति 31 मार्च, 2017 को तीन बजे तक प्रेषित की जा सकती है। सभी अधिसूचनाएं और अभिरूचि की अभिव्यक्ति में परिवर्तन एवं संशोधन वैबसाइट http://haraviation.gov.in पर उपलब्ध करवाई जाएंगी। अभिरूचि की अभिव्यक्ति के लिए आवदेन करने के इच्छुक व्यक्तियों को अपने दस्तावेज दस्ती तौर पर या डाक द्वारा निर्धारित तिथि एवं समय से पूर्व परियोजना प्रस्तावक, जो कि नागरिक उड्डïयन विभाग, हरियाणा सरकार है, के पते पर भेजने होंगे। किसी भी प्रकार की पूछताछ या स्पष्टïीकरण के लिए परियोजना प्रस्तावक को caviation@hry.nic.in की या परियोजना सलाहकार को ई-मेल आईडी ps.india@frost.com पर ईमेल भेजे जा सकते हैं।

