Font Size
यूनुस अलवी
मेवात: बहरोड मर्डर मामले में मेवात विकास सभा ने पहलू खान के हत्यारों के आरोपियों को गिरफ्तार करने और मृतक व घायल लोगों के खिलाफ दर्ज झूठे मामले को रद्द करने कि मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम मेवात के डीसी मणिराम शर्मा कि मार्फत ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधि मंडल कि अगुवाई मेवात विकास सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उम्मर पाडला की। डीसी कि माफर््त पीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि मरहूम पहलू खान के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाऐ। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाऐ और गोरक्षा के नाम पर चल रहे गुंडा दलों पर रोक लगाई जाऐ। आरोपियों के खिलाफ संप्रदायिक दंगा भडकाने का मुकदमा दर्ज किया जाऐ।
इस मौके पर उमर मोहम्मद, फखरू चैयरमेन, अखतर सलंबा, आसिफ मेवली, जुल्फीकार ऐडवोकेट, दीन मोहम्मद मामलीका, शाहिद पतेरिया, सलाउद्दीन, हसन, अखतर चंदेनी सहित काफी प्रमुख लोग मौजूद थे।

