निवेशकों और व्यवसायों के लिए राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली लांच

राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली (एनएसडब्ल्यूएस) की शुरूआत भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। केन्द्रीय वाणिज्य उद्योग, टैक्सटाइल उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री पीयूष गोयल ने ऐसा इस सुविधा का शुभारंभ करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि एनएसडब्ल्यूएस अनुमोदनों और पंजीकरणों के लिए सरकारी कार्यालयों में दौड़ लगाने की विरासत से आजादी दिलाने में सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के इस 75वें सप्ताह में न केवल भारत बल्कि दुनिया के निवेशकों, व्यापार मालिकों (एमएसएमई ) के साथ आजादी के अमृत को साझा कर सकते हैं। एनएसडब्ल्यूएस सरकारी कार्यालयों में दौड़ लगाने की विरासत यानी ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’, ‘ईज ऑफ लिविंग’, ‘कागजी कार्यवाही से आजादी’ खिड़की के भीतर विभिन्न खिड़कियों से डुप्लीकेशन और विषमता से आजादी दिलाने में मदद करेगी।

Read more

चार माह में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रवाह में 62 प्रतिशत वृद्धि

एफडीआई नीति सुधारों, निवेश सुगमता और व्यापार करने में आसानी के मोर्चे पर सरकार द्वारा उठाए गए उपायों के परिणामस्वरूप देश में एफडीआई प्रवाह में वृद्धि हुई है। भारत के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में निम्नलिखित रुझान वैश्विक निवेशकों के बीच पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में इसकी स्थिति को दर्शाते हैं:

Read more

फोर्ड इंडिया अब भारत में कारों का निर्माण नहीं करेगी : गुजरात और चेन्नई स्थित दोनों ईकाइयां होंगी बंद

फोर्ड इंडिया अब भारत में कारों का निर्माण नहीं करेगी. यह घोषणा फोर्ड इंडिया की ओर से की गई है. ट्विटर के माध्यम से फोर्ड इंडिया ने कहा है कि भारत में अपनी दोनों कार फेक्ट्रियों में कार उत्पादन क्रमबद्ध तरीके से बंद करने का निर्णय लिया है. जाहिर है कि  भारत स्थित फोर्ड की कार उतपादन इकाइयों में कार्यरत बड़ी संख्या में कर्मचारियों को अब बेरोजगारी का सामना करना पड़ेगा। दावा किया जा रहा है कि भारत में कंपनी के दोनों विंग के बंद होने से 4,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है. बताया जाता है कि कंपनी ने भारतीय बाजार में हुए भारी घाटे के कारण यह बड़ा कदम उठाया है.

Read more

वैश्विक स्टार्ट अप सूचकांक-2021 में भारत 46वां स्थान पर रहा

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन की वैश्विक नवाचार सूचकांक 2021 रैंकिंग में भारत 2 स्थान ऊपर 46 वें स्थान पर आ गया है। भारत पिछले कई वर्षों में वैश्विक नवाचार सूचकांक (जीआईआई) की रैंकिंग  में लगातार सुधार कर रहा है। भारत इस रैंकिंग में 2015 में 81 से 2021 में 46 स्थान पर आ गया है। कोविड महामारी के कारण पैदा हुए अभूतपूर्व संकट के खिलाफ हमारी लड़ाई में नवाचार सबसे आगे रहा है, और यह देश को विकास के प

Read more

अब ट्रक चालकों के लिए ड्राइविंग के घंटे तय किये जायेंगे : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सुझाव

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने थकान की वजह से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पायलटों के समान वाणिज्यिक वाहनों के ट्रक चालकों के लिए वाहन चलाने (ड्राइविंग) के घंटे तय करने पर जोर दिया है। गैर-सरकारी सह-चयनित व्यक्तिगत सदस्यों के साथ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद (एनआरएससी) की बैठक में आज उन्होंने अधिकारियों को यूरोपीय मानकों के अनुरूप वाणिज्यिक वाहनों में ऑन-बोर्ड स्लीप डिटेक्शन सेंसर लगाने की नीति पर काम करने का निर्देश दिया।

Read more

हरियाणा में बनेगा एक्सपोर्ट प्रोमोशन ब्यूरो : डा. साकेत कुमार

निर्यात को बढावा देने के लिए हरियाणा में एक्सपोर्ट प्रोमोशन ब्यूरों की स्थापना की जाएगी जो निर्यातको को संस्थागत सहयोग देगा। इस बारे में जानकारी आज हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक डा. साकेत कुमार ने गुरूग्राम के सैक्टर-44 स्थित अपैर्ल हाउस में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय ‘वाणिज्य उत्सव’ के शुभारंभ अवसर पर दी। यह राज्य स्तरीय वाणिज्य उत्सव प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग तथा केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अधीन कार्यरत अपैरल एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। उत्सव के शुभारंभ अवसर पर डा. साकेत कुमार मुख्य अतिथि थे।

Read more

पूर्वोत्तर क्षेत्र, प्रसार भारती के डिजिटल विकास को तेजी से विस्तार दे रहा है

भारतीय डिजिटल मीडिया उद्योग में प्रसार भारती के डिजिटल नेटवर्क ने सिर्फ राजस्व आधारित विकास नहीं किया है बल्कि समावेशी विकास पर ध्यान केंद्रित करके एक विशेष जगह बनाई है। डिजिटल दुनिया में भी लोक प्रसारक जनता की सेवा करते हुए, प्रसार भारती के पूर्वोत्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में डिजिटल प्लेटफॉर्म ने यू-ट्यूब पर 220 मिलियन से अधिक बार देखे जाने और 1 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स को एक साथ जोड़कर महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

Read more

जीईएम पोर्टल पर 28,300 से अधिक कारीगरों और 1,49,422 बुनकरों ने पंजीकरण कराया

बुनकरों और कारीगरों को बाजार तक बेहतर पहुंच प्रदान करने के एक प्रयास के तहत उन्हें जीईएम (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) पोर्टल से जोड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है ताकि वे अपने उत्पादों को सीधे सरकारी विभागों को बेच सकें। इससे हथकरघा और हस्तशिल्प में काम करने वाले कारीगरों, बुनकरों, सूक्ष्म उद्यमियों, महिलाओं, आदिवासी उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों जैसे उन विक्रेता समूहों की भागीदारी बढ़ेगी, जिन्हें सरकारी बाजारों तक पहुंचने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और जो अपर्याप्त अवसरों से जूझते हैं।

Read more

ट्राइब्स इंडिया वन धन बिग बास्केट के साथ मिलकर ऑनलाइन मार्केटिंग का बड़े पैमाने पर विस्तार करेगा

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने कहा “सरकार महत्वकांक्षी परिवर्तनकारी कार्यक्रम चला रही है जो आने वाले समय में जनजातीय लोगों की आजीविका के लिए गेम चेंजर साबित होंगे। अर्जुन मुंडा आज नई दिल्ली में जनजातीय लोगों की आजीविका को बढ़ावा देने के लिए दो प्रमुख पहलों की शुरुआत, पहला ट्राइफेड और बिग बास्केट के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर और दूसरा ट्राइफेड और झारखंड के पुरती एग्रोटेक के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के अवसर पर बोल रहे थे।

Read more

शंघाई सहयोग संगठन सम्मेलन में प्रधानमन्त्री मोदी ने आतंकवाद पर साझा नीति की वकालत की

शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद के 21वें शिखर सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए विश्व में आतंकवाद और कट्टरता के बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने परोक्ष रूप से अफगानिस्तान में पाकिस्तान की भूमिका को भी रेखांकित किया और शंघाई देशों से एक नीति अपनाने की अपील की. अफगानिस्तान के मामले की भी चर्चा की जबकि सदस्य देशों में औद्योगिक विकास को लेकर और सहयोगात्मक रवैया अपनाने पर बल दिया. 

Read more

You cannot copy content of this page