भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने आल इंडिया ब्रुअर्स एसोसिएशन (एआईबीए) के प्लेटफार्म के माध्यम से भारत में विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में बीयर की बिक्री और आपूर्ति में गुटबाजी में लिप्तता के लिए तीन बीयर कंपनियों यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड (यूबीएल), साबमिलर इंडिया लिमिटेड (एनह्युजर बुश इनबेव एसए/एनवी द्वारा अधिग्रहण के बाद जिसका नाम अब एनह्युजर बुश इनबेव इंडिया लिमिटेड हो गया है) (एबी इनबेव) और कार्ल्सबर्ग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (सीआईपीएल) के खिलाफ अंतिम आदेश पारित किया है।
Business
केंद्र सरकार ने की मेडिकल डिवाइस पार्कों को बढ़ावा देने की योजना अधिसूचित
भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक साहसिक कदम के रूप में, भारत सरकार ने आने वाले वर्षों में अपनी क्षमता तक पहुंचने के लिए चिकित्सा उपकरण उद्योग को समर्थन प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है, उद्योग की पहचान विविधीकरण और रोजगार सृजन के लिए एक उभरते हुए क्षेत्र के रूप में की गई है। इस क्षेत्र में उचित अवसंरचना का निर्माण करने हेतु निवेश के उच्च स्तर तक पहुंचने की आवश्यकता को समझते हुए, फार्मास्यूटिकल्स विभाग ने “मेडिकल डिवाइस पार्कों को बढ़ावा देने” के लिए योजना को अधिसूचित किया :
रक्षा मंत्रालय का एयरबस डिफेंस एंड स्पेस स्पेन के साथ करार
केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को भारतीय वायु सेना के लिए 56 सी-295एमडब्ल्यू परिवहन विमान के अधिग्रहण के लिए मैसर्स एयरबस डिफेंस एंड स्पेस, स्पेन के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। रक्षा मंत्रालय ने मैसर्स एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ एक ऑफसेट अनुबंध पर भी हस्ताक्षर किए हैं जिसके माध्यम से मेसर्स एयरबस भारतीय ऑफसेट भागीदारों से योग्य उत्पादों और सेवाओं की सीधी खरीद के माध्यम से अपने ऑफसेट दायित्वों का निर्वहन करेगा। इन अनुबंधों पर इस महीने की शुरुआत में कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की कमेटी द्वारा दी गई मंजूरी के बाद हस्ताक्षर किए गए थे।
केवीआईसी ने किया ओडिशा का पहला रेशम यार्न उत्पादन केंद्र स्थापित
सैकड़ों वर्षों से ओडिशा अपने उत्तम रेशम, विशेष रूप से रेशम की तुसर किस्म के लिए जाना जाता है। यह रेशम हजारों आदिवासी लोगों और विशेषकर महिलाओं को आजीविका प्रदान करता है। लेकिन राज्य में रेशम के बुनकर रेशम के धागे के लिए पूरी तरह से पश्चिम बंगाल, झारखंड और कर्नाटक जैसे राज्यों पर निर्भर थे जिससे रेशम के कपड़े की लागत बढ़ गई थी।
युवा उद्यमी आने वाले 25 वर्षों में नए भारत के निर्माण के आर्किटैक्ट होंगे : विनीत गर्ग
सूचना प्रौद्योगिकी , इलैक्ट्रॉनिक्स तथा कम्युनिकेशन विभाग(डाइटेक) हरियाणा द्वारा आज आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुग्राम के उद्योग विहार स्थित हारट्रोन इनोवेशन हब में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डाइटेक के प्रधान सचिव विनीत गर्ग वर्चुअल माध्यम से जुड़े और स्टार्ट अप से जुड़े विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले टाटा स्टील लिमिटेड के प्रतिनिधि
मुख्यमंत्री मनोहर लाल @mlkhattar से चंडीगढ़ में टाटा स्टील लिमिटेड @TataSteelLtd के प्रतिनिधियों ने हरियाणा में 4,500 करोड़ की लागत से स्टील मैनुफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए मुलाकात की। प्रदेश सरकार के लोक संपर्क विभाग की ओर से जारी ट्विट में कहा गया है कि इस प्लांट की स्थापना से 500 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रूप से और 5,000 व्यक्तियों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
आदित्य बिरला ग्रुप के प्रतिनिधियों ने सीएम मनोहर लाल के साथ की बैठक
मुख्यमंत्री मनोहर लाल @mlkhattar से आज चंडीगढ़ में आदित्य बिरला ग्रुप @AdityaBirlaGrp के प्रतिनिधियों ने मुलाक़ात की. इस ख़ास मुलाकात के दौरान पानीपत में 1,140 करोड़ की लागत से स्थापित किए जाने वाले मेगा प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने कम्पनी के प्रतिनिधियों को इस प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए नियमित आवंटन पत्र (RLA) सौंपा। इस परियोजना से 550 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।






