खाद्य तेलों की दैनिक थोक कीमतों में भारी गिरावट

कीमतों पर नियंत्रण के लिए एक सप्ताह पहले खाद्य तेलों पर शुल्क की मानक दर में कटौती करने के केंद्र के साहसिक कदम के बाद, दैनिक थोक कीमतों में भारी अंतर आया है।

Read more

भारतीय स्टार्ट-अप और तकनीकी उद्यमियों के लिए प्लैनेटेरियम इनोवेशन चैलेंज शुरू, पंजीकरण 10 अक्टूबर तक

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की अधीनस्थ संस्था माईगोव इंडिया ने पिछले सप्ताह भारतीय स्टार्ट-अप और तकनीकी उद्यमियों के लिए प्लैनेटेरियम इनोवेशन चैलेंज शुरू किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर), वर्चुअल रियलिटी (वीआर) और मर्ज्ड रियलिटी (एमआर) सहित नवीनतम तकनीकों का उपयोग करके एक स्वदेशीप्लैनेटेरियम सिस्टम सॉफ्टवेयर बनाने की क्षमता रखने वाले प्रौद्योगिकी कंपनियों और स्टार्ट-अप (भारत से बाहर स्थित) को एक साथ लाना है।

Read more

अटल स्टार्ट अप इनोवेशन मिशन डसॉल्ट सिस्टम्स के साथ स्टार्ट अप को बढ़ावा देने को तैयार

नीति आयोग का अटल नवाचार (इनोवेशन) मिशन (एआईएम)  डसॉल्ट सिस्टम्स के साथ साझेदारी में देश भर में नवाचार और उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Read more

52 कंपनियों ने व्हाइट गुड्स के लिए पीएलआई योजना में आवेदन दाखिल किए

व्हाइट गुड्स (एयर कंडीशनर तथा एलईडी लाइट्स आदि) के कंपोनेंट के घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए पीएलआई स्कीम के तहत कुल 52 कंपनियों ने 5,866 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता के साथ आवेदन दाखिल किए हैं। आवेदन करने की अवधि 15 सितंबर, 2021 को समाप्त हो गई। पीएलआई स्कीम 16.04.2021 को अधिसूचित की गई थी।

Read more

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो-2021 का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पीएचडी चैम्बर आॅफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित शिमला में लिफ्ट के समीप कार पार्किंग एवं कमर्शियल परिसर में इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो-2021 का उद्घाटन किया।

Read more

मोदी केबिनेट ने ऑटो और ड्रोन उद्योग के लिए पीएलआई योजना को मंजूरी दी

‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 26,058 करोड़ रुपये के बजटीय परिव्यय के साथ ऑटोमोबाइल उद्योग और ड्रोन उद्योग के लिए पीएलआई योजना को मंजूरी दी है। ऑटो क्षेत्र के लिए पीएलआई योजना उच्च मूल्य के उन्नत ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी वाहनों और उत्पादों को प्रोत्साहित करेगी। यह उच्च प्रौद्योगिकी, अधिक कुशल और हरित ऑटोमोटिव निर्माण में एक नए युग की शुरुआत करेगा।

Read more

नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल ने टेलीकॉम सेक्टर में बड़े सुधारों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज टेलीकॉम सेक्टर में कई ढाँचागत और प्रक्रिया सुधारों को मंजूरी दी है । इन सुधारों से रोजगार को बचाने और नए रोजगार पैदा करने के अवसर मिलेंगे ।इन सुधारों से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा जिससे उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा होगी। टेलीकॉम कंपनियों को पूँजी की तरलता बढ़ाने और नियमों के पालन के बोझ कोकम करने में मदद मिलेगी। इन सुधारों से टेलीकॉम सेक्टरमें निवेश को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

Read more

नीति आयोग, आरएमआई और आरएमआई इंडिया ने ‘शून्य’ अभियान की शुरुआत की

नीति आयोग ने आरएमआई और आरएमआई इंडिया के सहयोग से आज उपभोक्ताओं और उद्योग के साथ मिलकर शून्य-प्रदूषण वाले डिलीवरी वाहनों को बढ़ावा देने वाली शून्य – पहल – की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य शहरी क्षेत्र में डिलीवरी के मामले में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को अपनाने में तेजी लाना और शून्य-प्रदूषण वाली डिलीवरी से होने वाले लाभों के बारे में उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता पैदा करना है।

Read more

11 राज्यों ने 2021-22 की पहली तिमाही में पूंजीगत खर्च का लक्ष्य पूरा किया, अतिरिक्त रकम की मिली अनुमति

वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में पूंजीगत व्यय का जो लक्ष्य वित्त मंत्रालय ने तय किया था, उसे आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, राजस्थान और उत्तराखंड जैसे 11 राज्यों ने पूरा कर लिया है। इन राज्यों को प्रोत्साहन के रूप में 15,721 करोड़ की अतिरिक्त रकम व्यय विभाग से उधार लेने की अनुमति दे दी गई है। इन राज्यों को खुले बाजार से उधार लेने की अतिरिक्त अनुमति भी दी गई है। इसके तहत राज्य सरकारें अपने सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के 0.25 प्रतिशत के बराबर उधार ले सकती हैं। इस तरह राज्यों को अतिरिक्त वित्तीय संसाधन जुटाने में मदद मिलेगी और वे अपना पूंजीगत व्यय और बढ़ा सकते हैं।

Read more

रेलवे ने कोचिंग स्टॉक लीज पर देकर रेल आधारित पर्यटन का विस्तार करने की योजना बनाई

भारतीय रेल ने इच्छुक पार्टियों को कोचिंग स्टॉक लीज पर देकर आम जनता के बीच थीम आधारित सांस्कृतिक, धार्मिक और अन्य पर्यटक सर्किट रेलगाड़ी के रूप में चलाने के लिए रेल आधारित पर्यटन का विस्तार करने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र की क्षमता का उपयोग करना और विपणन, आतिथ्य क्षेत्र, सेवाओं के समेकन, ग्राहक आधार के साथ संपर्क, पर्यटन सर्किटों के विकास/ पहचान में विशेषज्ञता आदि जैसी पर्यटन गतिविधियों में पर्यटन क्षेत्र के पेशेवरों की मूलभूत शक्ति का लाभ उठाना है।

Read more

You cannot copy content of this page