मोदी मंत्रिमंडल से 35 पुराने चहेरे गायब, जेटली, सुषमा, नड्डा , मेनिका, सुरेश प्रभु और राधामोहन को नहीं मिली जगह

Font Size

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में 35 पुराने चहेरे शामिल नहीं किये गए। इनमें अरुण जेटली, सुषमा स्वराज मेनिका गांधी और जे पी नड्डा के नाम भी शामिल हैं। बताया जाता है कि मेनिका गांधी को वरिष्ठ सासंद होने के कारण राष्ट्रपति उन्हें प्रोटेम स्पीकर नियुक्त कर सकते हैं जबकि जे पी नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने की संभावना की चर्चा जोरों पर है।

उल्लेखनीय है कि अरुण जेटली ने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए मंत्री मंडल में शामिल होने से मना कर दिया था जबकि सुषमा स्वराज के बारे में अंत समय तक कयास लगाया जाता रहा। उनके नाम पर चर्चा लो विराम तब मिला जब वे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंची और दर्शक दीर्घा में बैठी।

मोदी सरकार के पार्ट दो में राधामोहन सिंह, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जयंत सिन्हा, एम जे अकबर, सुरेश प्रभु और मनोज सिन्हा, एस एस अहलूवालिया और रामकृपाल यादव सहित कई पुराने चेहरे जगह नहीं प्राप्त कर सके।

इसके साथ ही उमा भारती, चौधरी बीरेंद्र सिंह, कलराज मिश्रा, अशोक गजपति राजू, अनंत गीते, बंडारू दत्तात्रेय, जुवेल ओरांव, महेश शर्मा, अल्फोंसा कांनाथमम, विजय गोयल, पों राधाकृष्णन, रमेश जिगजिनागि, विष्णुदेव साई, हंसराज अहीर, हरिभाई पार्थीभाई चौधरी, राजेन गोहन, जसबंतसिंघ सुमनभाई भाभोर,शिव प्रताप शुक्ला, सुदर्शन भगत, डॉ वीरेंद्र कुमार, अनुप्रिया पटेल, अजय टम्टा, कृष्णा राजा को भी इस बार मंत्री नहीं बनाया गया।

You cannot copy content of this page