केरल बाढ़ पीडि़तों के लिए जैन पब्लिक स्कूल रेवाड़ी के बच्चों ने उपायुक्त को दिए 1. 21 लाख

Font Size

रेवाड़ी 10 सितंबर: केरल बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए सोमवार को जैन पब्लिक स्कूल रेवाड़ी के बच्चों ने उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा से मिलकर केरल बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए एक लाख 21 हजार रुपए की राशि का चैक सौंपा। इस मौके पर स्कूल की प्राचार्य सोनल चौपड़ा व विजय गुप्ता भी बच्चों के साथ मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त डीपीएस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी आज उपायुक्त को 75 हजार रुपए की राशि का चैक केरला बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए सौंपा। डीपीएस स्कूल में बाल उत्सव मनाकर यह राशि बच्चों ने एकत्रित की थी। इस अवसर पर डीपीएस स्कूल कॉर्डिनेटर दीपिका बच्चों के साथ मौजूद रहीं। दीपिका ने बताया कि स्कूल की प्राचार्य सुनीता चौपड़ा के मार्गदर्शन में स्कूल में बाल उत्सव मनाया गया था, उसमें यह राशि बच्चों व अध्यापकों ने मिलकर इकठ्ठा की। 


उपायुक्त ने बताया कि केरला के लोगों की मदद के लिए रेवाड़ी के लोग दिल खोलकर दान कर रहे है। रेवाड़ी के विभिन्न स्कूलों के बच्चे भी इस पुण्य के कार्य में बढ़चढक़र शामिल हो रहे हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारी युवा पीढी में इस प्रकार के संस्कार दिये जा रहे है ताकि आपदा के समय एक दूसरे कि मदद कर सकें। उन्होंने कहा कि केरला के लोगों की संकट की इस घड़ी में मदद करना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि केरल के लोगो की जिंदगी नये सिरे से पटरी पर लाने के लिए व्यापक कदम सरकार की तरफ से उठाये गये है। रेवाड़ी से आवश्यक सामान भी केरला भेजा गया है। 

Table of Contents

You cannot copy content of this page