राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित

Font Size

नई दिल्ली : राहुल गांधी आज अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिए गए.  आज नाम वापसी की आखिरी तारीख के दिन एक केवल एक उम्मीदवार राहुल गाँधी की ओर से आये नॉमिनेशन पेपर ही चुनाव अधिकारी के रहे । चुनाव अधिकारी मुल्लाप्पल्ली रामचंद्रन ने यहाँ आयोजित एक प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा की। राहुल गाँधी के अलावा किसी ने इस पद के लिए पर्चा नहीं भरा था इसलिए उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी ही एक मात्र पात्र उम्मीदवार बने .  रिटर्निंग ऑफिसर मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने बताया कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव वाले 89 नामांकन प्राप्त हुए थे और किसी अन्य की ओर से दावेदारी प्रस्तुत नहीं करने से अध्यक्ष पद के चुनाव में केवल एक ही उम्मीदवार राहुल गांधी बचे थे। उन्होंने बताया कि सभी 89 नामांकन पत्रों पाए गए. 

उल्लेखनीय है कि आधिकारिक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनकी ताजपोशी गुजरात चुनाव के बाद होगी लेकिन आज की गयी घोषणा से अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में में विभिन्न क्षेत्रों से आये पार्टी नेता व कार्यकर्ता जश्न मन रहे हैं. इस अवसर पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पूरे देश को राहुल गांधी से बड़ी उम्मीदें हैं। अध्यक्ष चुने जाने से पहले भी उन्होंने देश को आगे ले जाने की दिलेरी दिखाई है और  वे अपनी जिम्मेदारी से परिचित भी हैं। आजाद ने दावा किया की उन्होंने गुजरात में अपनी ताकत दिखा दी है। पीएम मोदी के साथ-साथ उनके 80 मंत्री गुजरात में एक महीने से लगे हुए हैं लेकिन राहुल गांधी का सामना नहीं कर पा रहे हैं. 

गौरतलब है कि राहुल गाँधी वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के उत्तराधिकारी बने हैं। सोनिया गाँधी ने कांग्रेस का नेतृत्व  19 साल  तक किया।  कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद पर बैठने वाले नेहरू-गांधी परिवार से राहुल छठे व्यक्ति हैं.  सबसे पहले मोतीलाल नेहरू 58 साल की उम्र में अध्यक्ष बने थे और उनके बाद जवाहर लाल नेहरू(40), इंदिरा गांधी (42), राजीव गांधी (41), सोनिया गांधी (52), अब राहुल गांधी 47 वर्ष की उम्र में इस पद पर आसीन हुए हैं.

कह्नन होगा कि अब कांग्रेस पार्टी की चाबी राहुल गांधी के पास आ गयी है। और उनके अध्यक्ष बनते ही दो राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम भी आने वाले हैं.  राहुल गांधी ने ही प्रमुक्ष्ता से इन दोनों राज्यों में प्रचार किया है . आने वाले साल में चार प्रमुख राज्यों के चुनाव भी है जिनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक शामिल हैं. इसलिए इन चुनावों में उनकी अग्निपरीक्षा होगी. 

 

यह खबर भी पढ़ें : मोदी ने पाटन रैली में राहुल को दिया जवाब

: https://thepublicworld.com/archives/25408

 

You cannot copy content of this page