हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के आदेशों पर राज्य की पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जिला फतेहाबाद में फ़र्ज़ी, नकली और शैल फर्मों के संबंध में 19 एफआईआर दर्ज करके 55 आरोपी लोगों को गिरफतार कर 9 लाख 32 हजार रूपए की राशि की रिकवरी करने में सफलता हासिल की है। इन आरोपियों ने शैल फर्मों के नाम से जीएसटी की राशि में धोखाधड़ी की थी।
Business
डाक विभाग ने राखी मेल पोस्ट करने के लिए विशेष व्यवस्था की
इस वर्ष राखी का त्यौहार 22.08.2021 को है। डाक विभाग ने डाक द्वारा राखी भेजने के लिए विशेष व्यवस्था की है। डाक विभाग के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल दिल्ली सर्किल के कार्यालय ने एक वक्तव्य में कहा कि अन्य राज्यों के लिए 16 अगस्त 2021 तक एवं दिल्ली के भीतर 17 अगस्त तक 2021 तक डाक द्वारा रखी भेजे जाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस अवधि के दौरान दिल्ली के 34 महत्वपूर्ण डाकघरों तथा दो आरएमएस कार्यालयों अर्थात् दिल्ली रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में विशेष पोस्टिंग काउंटर स्थापित किये जा रहे हैं।
इनकम टैक्स का पान मसाला और रियल एस्टेट कारोबारी के 31 ठिकाने पर छापा
आयकर विभाग ने 29 जुलाई को कानपुर और दिल्ली स्थित एक बड़े समूह पर तलाशी की कार्रवाई की। यह समूह पान मसालों के निर्माण और रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़ा है। कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली और कोलकाता में फैले कुल 31 परिसरों की तलाशी ली गई।
“निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की भागीदारी से स्किल इकोसिस्टम में बदलाव संभव “
ईडी ने एंबिएंस मॉल के मालिक राज सिंह गहलोत को बैंक धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को गुरुग्राम स्थित मशहूर एंबिएंस मॉल के मालिक राज सिंह गहलोत को बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया है।
हयुंडई मोटर्स के कारपोरेट मुख्यालय में कोरियाई भाषा में बोले मनोहर लाल
युंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड के नए कारपोरेट मुख्यालय के मंगलवार को गुरूग्राम में किए गए उद्घाटन कार्यक्रम में दिलचस्प बात यह रही कि मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन कोरियाई भाषा में शुरू किया जिसका अर्थ भी उन्होंने अंग्रेजी में बताया कि ‘ आई एम मनोहर लाल, चीफ मिनीस्टर हरियाणा‘ और समापन भी कोरियाई भाषा में किया
ह्युंडई मोटर्स ने गुरूग्राम में खोला कारपोरेट मुख्यालय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया उद्घाटन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज कहा कि हरियाणा केवल बिजनेस टू बिजनेस या गर्वमेंट टू बिजनेस अथवा गर्वनमेंट टू गर्वनमेंट संबंध तक सीमित नही है। यह प्रदेश आतिथ्य की भूमि व गीता की जन्मस्थली है, इसलिए हम ‘हार्ट टू हार्ट कनेक्ट‘ अर्थात् दिल से दिल के जुड़ाव में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक स्वीकृतियां प्रदान करने के लिए हमारे सिंगल विंडो सिस्टम को भारत में श्रेष्ठ प्रणालियों में से एक माना गया है।
हरियाणा के 8 जिला क्षेत्रों को पर्यावरणीय अनापत्ति प्रदान किए जाने की छूट जारी रहेगी
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत हरियाणा के 8 जिला क्षेत्रों, जहां अभी तक सीएनजी, पीएनजी व एलपीजी की आपूर्ति पाईप लाईन की पहुँच नहीं है, वहां केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा उद्योगों को पर्यावरणीय अनापत्ति प्रदान किए जाने में दी जा रही छूट अभी जारी रहेगी। हरियााणा में काफी लंबे समय से स्थापित विभिन्न फार्मल्डीहाइड औद्योगिक इकाईयों को भी पर्यावरणीय अनापत्ति शीघ्र प्रदान कर दी जाएगी।








