गूगल सीईओ पिचाई ने की ट्रंप के आदेश की आलोचना

Font Size

नई दिल्ली  : मिडिया में आई ख़बरों के अनुसार गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के विवादास्पद आव्रजन आदेश की आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि इससे दुसरे देशों से प्रतिभाओं को अमेरिका लाने में ‘बाधा’ खड़ी होगी। इसके साथ ही कंपनी ने कामकाजी यात्रा कर रहे अपने कर्मचारियों से अमेरिका लौटने को कहा है। ख़बरों में दावा किया गया है कि पिचाई ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कहा है कि विदेशी नागरिकों पर अमेरिका के इस प्रतिबंध से गूगल के कम से कम 187 कर्मचारी प्रभावित होंगे। कह्ब्रों में अमेरिका के अख़बार वाल स्ट्रीट जनरल के हवाले से बताया गया है  पिचाई ने उनको भजे ईमेल में कहा है कि वे ‘इस आदेश’ के असर को लेकर चिंतित हैं।

उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने ‘चरमपंथी इस्लामी आतंकवादियों को अमेरिका से बाहर’ रखने के नए उपायों के एक हिस्से के रूप में सात मुस्लिम बहुल देशों से लोगों के अमेरिका में प्रवेश की ‘कठोर जांच’ के आज आदेश दिए और अगली सूचना तक सीरियाई शरणार्थियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page