सीएम मनोहर लाल ने दिया हरियाणा में विदेश केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव

Font Size

विदेशों की मांग के अनुरूप रोजगार प्रशिक्षण केंद्र भी होंगे स्थापित

मनोहर लाल की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ बैठक

 
चंडीगढ़, 10 जनवरी : हरियाणा सरकार ने केन्द्र सरकार से राज्य में एक विदेश केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव किया है। इस केंद्र की स्थापना के लिए प्रदेश सरकार द्वारा भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी।
           यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अप्रवासी भारतीयों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीन पासपोर्ट कार्यालय पहले से ही स्थापित हैं। 
हरियाणा ने विदेशों की मांग के अनुरूप व विदेशों में रोजगार करने के इच्छुक व्यक्तियों की सुविधाओं के लिए केंद्र से राज्य में कौशल विकास केन्द्र स्थापित किए जाने का भी आग्रह किया है। 
यह अनुरोध मुख्यमंत्री  ने नई दिल्ली में अप्रवासी भारतीयों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विदेश मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में किया। इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कौशल विकास केन्द्र की स्थापना से राज्य से रोजगार के लिए विदेशों में जाने की प्रकिया को और अधिक गति मिलेगी। अप्रवासी दूल्हों से संबधित  लड़कियों/महिलाओं की विभिन्न प्रकार की शिकायतों से संबंधित मीडिया द्वारा किए गए एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार एन आर आई पॉलिसी बनाएगी।  हालांकि, हरियाणा की एनआरआई सैल इस पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करती है। गत वर्ष प्रदेश में एनआरआई से संबंधित विभिन्न 136 मुकद्दमें दर्ज़ किए गए हैं। 
उन्होंने बताया कि इस बैठक में अप्रवासी भारतीयों से संबंधित विभिन्न विषयों विशेषकर उनकी समस्याओं बारे गहन विचार-विमर्श हुआ। अप्रवासी भारतीयों की समस्याओं के समाधान की दिशा में राज्यों द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संदर्भ में भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

Suvash Chandra Choudhary

Editor-in-Chief

You cannot copy content of this page