अबोध बालिकाओं के प्रति दुष्कर्म समाज के लिए कलंक : शर्मिला टैगोर

Font Size

गुडग़ांव, (अशोक): महिला सशक्तिकरण को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह से गंभीर है। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। अब महिलाओं को अबला नहीं समझना चाहिए। महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर सरकार व प्रशासन को ऐसी कार्यवाही करनी चाहिए ताकि इनकी पुर्नावृति न हो। उक्त उद्गार फिल्म अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने वीरवार को सुशांतलोक क्षेत्र में स्वास्थ के क्षेत्र में कार्यरत महाजन इमेजिंग का उद्घाटन करते हुए पत्रकार वार्ता में कही।

 

उन्होंने कहा कि महिलाओं विशेषकर अबोध बालिकाओं के प्रति दुष्कर्म के मामले जो बढ़ रहे हैं, वे पढ़े-लिखे समाज पर एक कलंक हैं। दूषित मानसिकता वाले लोग ही इस प्रकार के अनैतिक कार्यों को अंजाम देते हैं। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा को अनिवार्य बताते हुए कहा कि सभी को अपनी बालिकाओं को शिक्षा दिलानी चाहिए। उन्होंने पटौदी स्थित अपने महल में कार्यरत कर्मचारियों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने इन कर्मचारियों के बच्चों विशेषकर बालिकाओं की शिक्षा के लिए पूरी व्यवस्था की हुई है।

 

उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की भी सराहना की। इस आयोजन में महाजन इमेजिंग की निदेशिका ऋतु महाजन, पदमश्री डॉ. हर्ष महाजन, संजय चुघ सहित गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। डॉ. हर्ष महाजन ने बताया कि आगामी 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिलाओं से जुड़ी ब्रेस्ट कैंसर आदि की जांच की जाएगी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page