ओम प्रकाश चौटाला दो साल बाद पहुँचे नूह

Font Size

यूनुस अलवी

मेवात: इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्य-मंत्री ओम प्रकाश चौटाला इनेलो के मेवात जिला अध्यक्ष बदरुद्दीन की भतीजी की शादी में शिरकत करने रविवार की देर शाम नूह पहुंचे इस मौके पर उनके साथ पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपी चंद गहलोत सहित कई प्रमुख नेता मौजूद थे। इस मौके पर ओम प्रकाश चौटाला ने जहां नव दंपति को अपना आशीर्वाद दिया वहीं उन्होंने करीब 2 साल बाद मेवात पहुंचे पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलकर उनके हालात जाने और फोटो खिंचवाए। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मौजूदा सरकार के हालात जाने और लोगों को क्या सुविधाएं मिल रही है उसकी जानकारी। चौटाला को देखने के लिए लोगो को हुजूम उमड पड़ा। इस मौके पर भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं से मिलने के 10 मिनट वापस दिल्ली चले गए। इस मौके पर नूह विधायक जाकिर हुसैन, जिला अध्यक्ष बदरुद्दीन, पूर्व विधायक गोपीचंद गहलोत, योगेश शर्मा, हरीश मलिक, रंजीत नंबरदार इंद्री, सुखराम डागर, हीतेश देशवाल सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page