Sports
असम रेजिमेंटल सेंटर के लिए वूशू और मुक्केबाजी खेलों के पंजीकरण के सम्बंध में चयन परीक्षण 8 नवम्बर से शुरू
द डोगरा रेजिमेंटल सेंटर फैजाबाद के लिए हैंडबॉल खेल में खिलाड़ियों के लिए चयन प्रक्रिया 8 नवम्बर से शुरू
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ‘दिल्ली हॉकी वीकेंड लीग’ का उद्घाटन किया
तीन दिवसीय रीजनल घुड़सवारी चैंपियनशिप व हॉर्स शो 15 अक्टूबर से : आरटीसी भौंडसी में होगा आयोजन
जम्मू-कश्मीर में खेलों के ढांचे को विकसित करने के लिए 200 करोड़ आवंटित: अनुराग ठाकुर
गुण्डाधूर सम्मान के लिए खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्थापना दिवस के दिन 1 नवम्बर को गुण्डाधूर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार के रूप मंे उन्हें एक लाख रूपए नगद, अलंकरण फलक एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सर्वोच्च खिलाड़ियों से गुण्डाधूर सम्मान 2021-22 के लिए अनुशंसाए आमंत्रित की गई है। अनुशंसाए जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2021 निर्धारित है। इच्छुक खिलाड़ी अपना आवेदन खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई. रोड, रायपुर अथवा खेल एवं युवा कल्याण के जिला कार्यालयों में निर्धारित तिथि में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर प्रस्तुत कर सकते हैं।
महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए खिलाड़ियों से आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर
राज्य शासन द्वारा तीरंदाजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्थापना दिवस के दिन 01 नवंबर को महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार के रूप में उन्हें 01 लाख रूपए नगद, अलंकरण फलक एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सर्वोच्च खिलाड़ियों से महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान 2021-22 के लिए अनुशंसाए आमंत्रित की गई है। अनुशंसाए जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2021 निर्धारित है। इच्छुक खिलाड़ी अपना आवेदन खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई. रोड, रायपुर अथवा खेल एवं युवा कल्याण के जिला कार्यालयों में निर्धारित तिथि में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर प्रस्तुत कर सकते हैं।
करनाल में आयोजित होगी अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता
अखिल भारतीय सिविल सेवा द्वारा सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 सितंबर के बीच करनाल स्थित करण स्टेडियम में किया जा रहा है।
फिट इंडिया क्विज के लिए 2 लाख स्कूली छात्रों का निःशुल्क पंजीकरण करने का ऐलान
स्कूल जाने वाले बच्चों के बीच अच्छे स्वास्थ्य (फिटनेस) और खेल के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए, खेल और फिटनेस पर पहला राष्ट्रव्यापी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, फिट इंडिया क्विज 1 सितंबर को लॉन्च किया गया था। इस प्रतियोगिता के लिए 1 लाख स्कूलों द्वारा नामांकित पहले 2 लाख छात्रों का पंजीकरण निःशुल्क किया जायेगा।




