ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को रोजगार और अन्य प्रोत्साहन दिए गए

Font Size

ओलंपियन सहित मेधावी खिलाड़ी के लिए केंद्र सरकार के विभागों में ग्रुप सी और डी पदों पर 5 प्रतिशत तक आरक्षण का प्रावधान:  अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली :  ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के लिए केंद्र सरकार में रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीएंडटी) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, ओलंपियन सहित मेधावी खिलाड़ी केंद्र सरकार के विभागों में ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों पर 5 प्रतिशत तक आरक्षण के प्रावधान के साथ स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत नियुक्ति के पात्र हैं। चूंकि खेल राज्य का विषय है, इसलिए राज्य सरकारें संबंधित राज्य सरकार की नौकरियों में ओलंपियन सहित मेधावी खिलाड़ियों की नियुक्ति के लिए अपनी नीतियों का पालन करती हैं। यह जानकारी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने “अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक विजेताओं और उनके प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार की योजना”नामक स्‍कीम के तहत ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के रूप में नकद पुरस्कार दिए हैं। ओलंपिक 2020 में पदक विजेताओं के खिलाड़ियों को दिए गए नकद पुरस्कार का विवरण नीचे दिया गया है।

ओलंपिक/पैरालंपिक 2020 के पदक विजेताओं को प्रदान किए गए नकद पुरस्कारों का विवरण

क्रम संख्या प्रतियोगिता का नाम खिलाड़ी का नाम(सुश्री/श्री/श्रीमती) खेल स्पर्धा जीते गए पदक नकद पुरस्कार की राशि (रुपए में)
टोक्यो ओलंपिक खेल- 2020 नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स स्वर्ण पदक 75,00,000
सुश्री सैखोम मीराबाई चानू भारोत्तोलन रजत पदक 50,00,000
रवि कुमार कुश्ती रजत पदक 50,00,000
सुश्री पी.वी.सिंधु बैडमिंटन कांस्य पदक 30,00,000
बजरंग पुनिया कुश्ती कांस्य पदक 30,00,000
सुश्री लवलीना बोर्गोहाईं मुक्केबाज़ी कांस्य पदक 30,00,000
श्रीजेश पी.आर. हॉकी कांस्य पदक 15,00,000
दिलप्रीत सिंह 15,00,000
हरमनप्रीत सिंह 15,00,000
रुपिंदर पाल सिंह 15,00,000
सुरेंदर कुमार 15,00,000
अमित रोहिदास 15,00,000
बीरेंद्र लाकडा 15,00,000
मनप्रीत सिंह 15,00,000
सुमित 15,00,000
नीलकांत शर्मा 15,00,000
हार्दिक सिंह 15,00,000
विवेक सागर प्रसाद 15,00,000
गुरजंत सिंह 15,00,000
मनदीप सिंह 15,00,000
शमशेर सिंह 15,00,000
ललित कुमार उपाध्याय 15,00,000
वरुण कुमार 15,00,000
सिमरनजीत सिंह 15,00,000
पैरालंपिक खेल- 2020 सुश्री अवनी लेखरा निशानेबाज़ी स्वर्ण और कांस्य पदक 1,05,00,000
सुमित अंटिल एथलेटिक्स स्वर्ण पदक 75,00,000
प्रमोद भगत बैडमिंटन स्वर्ण पदक 75,00,000
कृष्णा नागर बैडमिंटन स्वर्ण पदक 75,00,000
मनीष नरवाल निशानेबाज़ी स्वर्ण पदक 75,00,000
योगेश कथूनिया एथलेटिक्स रजत पदक 50,00,000
निषाद कुमार एथलेटिक्स रजत पदक 50,00,000
मरियप्पन थंगवेलू एथलेटिक्स रजत पदक 50,00,000
प्रवीण कुमार एथलेटिक्स रजत पदक 50,00,000
देवेंद्र झाझरिया एथलेटिक्स रजत पदक 50,00,000
सुहास यथिराज बैडमिंटन रजत पदक 50,00,000
सिंहराज अधाना निशानेबाज़ी रजत और कांस्य पदक 80,00,000
सुश्री भावीना पटेल टेबल टेनिस रजत पदक 50,00,000
हरविंदर सिंह तीरंदाज़ी कांस्य पदक 30,00,000
शरद कुमार एथलेटिक्स कांस्य पदक 30,00,000
सुंदर सिंह गुर्जर एथलेटिक्स कांस्य पदक 30,00,000
मनोज सरकार बैडमिंटन कांस्य पदक 30,00,000

ओलंपियनों की सूची जिन्हें भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में नौकरी दी गई है, जोकि खेल विभाग, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के तत्वावधान में एक स्वायत्त संगठन है, नीचे संलग्न है।

क्रम संख्या क्षेत्र प्रशिक्षक का नाम खेल का नाम जीआर (प्रशिक्षक का स्तर) जन्म तिथि नियुक्ति तिथि
1 मुख्यालय श्री गगन उल्लालमथ ए.पी (ओलंपियन) तैराकी सहायक प्रशिक्षक 08-01-1992 02-09-2021
2 लखनऊ श्री राम सिंह यादव (ओलंपियन) एथलेटिक्स सहायक प्रशिक्षक 07-10-1980 06-05-2019
3 बेंगलूरू सुश्री जैशा ओपी (ओलंपियन) एथलेटिक्स सहायक प्रशिक्षक 23-05-1983 04-04-2019
4 कोलकाता श्री इंदरपाल सिंह (ओलंपियन) नौकायन सहायक प्रशिक्षक 02-03-1975 03-04-2019
5 सोनीपत श्री माझी सवाइन्यां (ओलंपियन) तीरंदाज़ी सहायक प्रशिक्षक 23-12-1981 01-04-2019
6 बेंगलूरू सुश्री अश्विनी अकुंजी चिदानंद

(ओलंपियन)

एथलेटिक्स सहायक प्रशिक्षक 04-10-1987 29-03-2019
7 बेंगलूरू श्री सुरेंद्र सिंह

(ओलंपियन)

एथलेटिक्स सहायक प्रशिक्षक 01-10-1978 05-02-2019
8 बेंगलूरू सुश्री वर्धिनेनी प्रणीता (ओलंपियन) तीरंदाज़ी प्रशिक्षक 21-07-1990 23-10-2013
9 बेंगलूरू श्री गुरमीत सिंह (ओलंपियन) एथलेटिक्स प्रशिक्षक 01-07-1985 14-10-2013
10 बेंगलूरू सुश्री सहाना कुमारी (ओलंपियन) एथलेटिक्स प्रशिक्षक 06-03-1981 06-09-2013
11 एलएनसीपीई श्री पौलेसे पी. थॉमस (ओलंपियन) नौकायन वरिष्ठ प्रशिक्षक 21-05-1977 06-06-2013
12 कोलकाता सुश्री रीना कुमारी (ओलंपियन) तीरंदाज़ी प्रशिक्षक 15-01-1984 21-05-2013
13 दिल्ली श्री सत्य देव प्रशाद (ओलंपियन) तीरंदाज़ी वरिष्ठ प्रशिक्षक 19-09-1979 10-04-2013
14 लखनऊ श्री नरेंद्र सिंह बिष्ट (ओलंपियन) मुक्केबाज़ी प्रशिक्षक 01-04-1966 25-03-2013
15 बेंगलूरू श्री जॉन विलियम फ्रांसिस (ओलंपियन) मुक्केबाज़ी प्रशिक्षक 20-04-1965 21-03-2013
16 एनएस एनआईएस सुश्री दिव्या (ओलंपियन) जूडो प्रशिक्षक 01-08-1984 21-03-2013
17 एनएस एनआईएस सुश्री गरिमा चौधरी (ओलंपियन) जूडो प्रशिक्षक 02-04-1990 21-03-2013
18 दिल्ली सुश्री सविता पूनिया

(ओलंपियन)

हॉकी प्रशिक्षक 11-07-1990 17-12-2018
19 एनएस एनआईएस सुश्री रानी (ओलंपियन) हॉकी वरिष्ठ प्रशिक्षक 04-12-1994 26-10-2015
20 दिल्ली श्री वरुण सिंह भाटी (पैरालंपियन) एथलेटिक्स प्रशिक्षक 22-03-2021 22-03-2021
21 बेंगलूरू श्री मरियप्पन टी (पैरालंपियन) एथलेटिक्स मुख्य प्रशिक्षक 28-06-1995 27-12-2018
22 दिल्ली श्री अंकुर धामा

(पैरालंपियन)

एथलेटिक्स सहायक प्रशिक्षक 07-07-1994 26-12-2018
23 दिल्ली श्री शरद कुमार

(पैरालंपियन)

एथलेटिक्स प्रशिक्षक 01-03-1992 20-12-2018
24 सोनीपत श्री अमित कुमार सरोहा (पैरालंपियन) एथलेटिक्स सहायक प्रशिक्षक 12-01-1985 11-11-2016
25 बेंगलूरू श्री सुरजीत सिंह

(पैरालंपियन)

एथलेटिक्स सहायक प्रशिक्षक 20-01-1973 18-02-2016
26 सोनीपत श्री जयदीप (पैरालंपियन) एथलेटिक्स सहायक प्रशिक्षक 30-12-1989 03-02-2016
27 गांधीनगर श्री राजिंदर सिंह राहेलू (पैरालंपियन) भारोत्तोलन वरिष्ठ प्रशिक्षक 22-07-1973 27-08-2015
28 बेंगलूरू श्री गिरीशा एच.एन. (पैरालंपियन) एथलेटिक्स वरिष्ठ प्रशिक्षक 26-01-1988 08-05-2015

खेलो इंडिया के “खेल के बुनियादी ढांचे का उपयोग और निर्माण”योजना के अंतर्गत, देश भर में विभिन्न प्रकार की 267 खेल विनिर्माण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जो सभी श्रेणियों के नागरिकों को शामिल करती हैं, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय मल्टी स्पोर्ट्स – एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, ओलंपिक खेल आदि जैसे खेल आयोजन के लिए खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का उद्देश्य भी शामिल है।इसके अलावा, 237 खेल अकादमियों को खेलो इंडिया योजना के “राष्ट्रीय / क्षेत्रीय / राज्य खेल अकादमियों के समर्थन”के अंतर्गत मान्यता प्राप्त है।

 

You cannot copy content of this page