स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया सफदरजंग अस्पताल में कई स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज यहां सफदरजंग अस्पताल में कई रोगी केंद्रित सुविधाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने अस्पताल के नए ब्लॉक में एक बाल दुर्व्‍यवहार देखभाल केन्‍द्र और बुजुर्ग दुर्व्‍यवहार देखभाल केंद्र के साथ-साथ तीसरे पीएम-केयर्स प्रेशर स्विंग एडजॉर्प्शन ऑक्सीजन प्लांट (क्षमता 1 मीट्रिक टन) और अस्पताल परिसर में नए अस्थायी अस्पताल का उद्घाटन किया। उन्होंने एक पुस्तिका “क्वालिटी की बात” का विमोचन किया और अस्पताल को इसके प्रवेश स्तर का एनएबीएच प्रत्यायन प्रमाणपत्र भी प्रदान किया।

Read more

राष्ट्रपति ने 51 पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2020 प्रदान किए

भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार की उपस्थिति में एक वर्चुअल समारोह के तहत 51 पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया।

Read more

सेक्टर 68 स्थित एरिया मॉल में ड्राइव थ्रू से लगेगी कोविशिल्ड की पहली व दूसरी डोज़

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला में बुधवार को होने वाले मेगा वैक्सीनेशन कार्यकम के तहत ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन की सुविधा को भी फिर से शुरू किया जा रहा है। इस सुविधा के तहत आप गाड़ी में बैठे -बैठे ही अपनी कोरोना रोधी वैक्सीन लगवा सकते है।

Read more

कोविशील्ड की पहली डोज के बाद 84 दिन की अवधि पूरी न होने पर विदेश जाने के लिए कुछ ओर श्रेणियों को दी छूट :  स्वास्थ्य मंत्री

हरियाणा सरकार ने आज कोविशील्ड की पहली डोज लेने के बाद समय पूरा न होने की स्थिति में ‘विदेशोें में शिक्षा ग्रहण करने’, ‘रोजगार या सरकारी कार्य के उदेश्य से विदेश जाने’, ‘ओलंपिक खेलों में भाग’ लेने के साथ-साथ अन्य श्रेणियों को भी आपात या अनिवार्य स्थिति में विदेश जाने के लिए जोड़ा है जिनमें ‘‘किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए उपचार करवाने हेतू’’, ‘‘विदेशी नागरिक (जो अपने देश में वापिस जाना चाहते हैं)’’ और ‘‘किसी भी परिस्थिति, जिसके तहत विदेशी यात्रा करना अनिवार्य हैं (परंतु कोविशील्ड की पहली डोज लेने के बाद 84 दिन पूरे नहीं हुए हैं)’’, जैसी श्रेणियों को कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज के समयवधि के संबंध में छूट देने का निर्णय लिया है।

Read more

You cannot copy content of this page