देश में टीके की 92.17 करोड़ खुराक दी जा चुकी

Font Size
  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 92.17 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं
  • देश में पिछले 24 घंटों में 18,833 नए रोगी सामने आए
  • देश में सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से कम, वर्तमान में 0.73 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से सबसे कम
  • भारत में 2,46,687 सक्रिय मामले, 203 दिनों में सबसे कम
  • संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.94 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक
  • बीते 24 घंटे में 24,770 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 3,31,75,656 हुई
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.68 प्रतिशत, पिछले 103 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.34 प्रतिशत, पिछले 37 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
  • अब तक कुल 57.68 करोड़ टेस्ट किए गए

 

 

 

Image

Image

 

कोविड-19 अपडेट

भारत में कोविड-19 के कुल टीकाकरण कवरेज ने 92 करोड़ का अहम पड़ाव पार किया

बीते 24 घंटे में 59.48 लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.94 प्रतिशतमार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक

पिछले 24 घंटों में 18,833 नए रोगी सामने आए

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या (2,46,687) कुल मामलों का 0.73 प्रतिशत है

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (1.68 प्रतिशत)पिछले 103 दिनों से 3 प्रतिशत से कम

 

नई दिल्ली :   पिछले 24 घंटों में 59,48,360 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 92 करोड़ (92,17,65,405) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 89,35,354 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

  स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,74,287
दूसरी खुराक 89,58,559
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,56,341
दूसरी खुराक 1,51,75,327
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 37,28,82,633
दूसरी खुराक 9,25,66,106
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 16,26,25,090
दूसरी खुराक 7,99,44,079
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 10,30,08,128
दूसरी खुराक 5,78,74,855
कुल 92,17,65,405

 

पिछले 24 घंटों में 24,770 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,31,75,656 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.94 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की दर मार्च, 2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00241Q0.jpg?w=715&ssl=1

केन्‍द्र और राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 101 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 18,833 नए मरीज सामने आए हैं।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003M2L5.jpg?w=715&ssl=1

वर्तमान में 2,46,687 सक्रिय रोगी हैं। ये पिछले 203 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.73 प्रतिशत हैं।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004SZTS.jpg?w=715&ssl=1

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,09,825 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 57.68 करोड़ (57,68,03,867) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.68 प्रतिशत है जो पिछले 103 दिनों से लगातार 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.34 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर पिछले 37 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 120 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

जानकारी के लियेhttps://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1761449

 

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 92.57 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 6.93 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें मौजूद हैं

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

   
वैक्सीन की खुराकें (6 अक्टूबर, 2021 तक)
   
आपूर्ति 92,57,51,325
   
शेष टीके 6,93,46,080
   

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 92.57 करोड़ से अधिक (92,57,51,325) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 6.93 करोड़ से अधिक (6,93,46,080) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

जानकारी के लियेhttps://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1761339

 

प्रधानमंत्री 7 अक्टूबर को पीएम केयर्स के तहत स्थापित पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री 35 राज्यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों के 35 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों को समर्पित करेंगे

पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र अब देश के सभी जिलों में चालू हो गए हैं

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 7 अक्टूबर, 2021 को सुबह 11 बजे उत्तराखंड में एम्स ऋषिकेश में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में 35 राज्यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों में पीएम केयर्स के तहत स्थापित 35 प्रेशर स्विंग ऐड्सॉर्प्शन (पीएसए) ऑक्सीजन संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे देश के सभी जिलों में अब पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र चालू हो जाएंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री सभा को भी संबोधित करेंगे।

अब तक, पूरे देश में कुल 1,224 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों को पीएम केयर्स के तहत वित्तपोषित किया गया है, जिनमें से 1,100 से अधिक संयंत्रों को चालू किया गया है, जिससे प्रतिदिन 1,750 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होता है। यह कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद से भारत की चिकित्सा ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए सकारात्‍मक उपायों का प्रमाण है।

You cannot copy content of this page