पिछले 24 घंटों में कोरोना के 27,254 नए मामले दर्ज : टीकाकरण कवरेज 74.38 करोड़ से अधिक

देश में पिछले 24 घंटों में 53,38,945 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 74.38 करोड़ (74,38,37,643) से अधिक हो गया।  इन उपलब्धि को 75,64,949 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

Read more

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्‍थान और वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया के बीच अकादमिक करार

आयुष मंत्रालय के तहत अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने आयुर्वेद के क्षेत्र में एक अकादमिक चेयर की नियुक्ति के लिए एनआईसीएम वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया के साथ वर्चुअल मोड में एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। आयुष मंत्रालय में सचिव वैद्य राजेश कोटेचा और ऑस्ट्रेलिया के व्‍यापार, पर्यटन तथा निवेश एवं विदेश मंत्री श्री डैन तेहान एमपी की उपस्थिति में, आयुष मंत्रालय के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्‍थान के निदेशक प्रोफेसर तनुजा नेसारी और वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया के कुलपति एवं अध्‍यक्ष प्रोफेसर बार्नी ग्लोवर ने सहमति पत्र पर हस्‍ताक्षर किए।

Read more

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राज्य में कोविड- 19 सीरो सर्वेक्षण के तीसरे दौर का किया आरंभ

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज यहां राज्य में कोविड- 19 सीरो सर्वेक्षण के तीसरे दौर का आरंभ किया। उन्होंने बताया कि सीरो सर्वे का पहला दौर अगस्त, 2020 में आयोजित किया गया था जिसमें कोविड-19 की व्यापकता 8 प्रतिशत पाई गई थी। इसी प्रकार, दूसरा दौर अक्टूबर, 2020 में आयोजित किया गया था जिसमें कोविड-19 की व्यापकता 14.8 प्रतिशत पाई गई थी। उन्होंने बताया कि इस सर्वे को करने के लिए लगभग 2200 मैडीकल स्टाफ को लगाया गया है तथा इस सर्वे की रिपोर्ट दो सप्ताह के भीतर प्रस्तुत कर दी जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में कोविड के 15 से नीचे मामले आ रहे हैं और वे ऐसा मानते हैं कि हरियाणा जल्द कोविड फ्री स्टेट हो सकता है।

Read more

कोरोना की तीसरी लहर में पहले जैसी दिक्कत नहीं आएगी : राजीव अरोड़ा

स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने आज कहा कि कोरोना की दूसरी लहर की कमियां हमारे लिए इंडीकेटर अर्थात् सूचक थी और उसी को ध्यान में रखते हुए हमारी तैयारी क्या होनी चाहिए , उसी हिसाब से हमने सारा वर्कआउट किया है। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि ज्यादा वैक्सीनेशन होने के बाद शायद कोरोना की तीसरी लहर उस प्रकार से ना आए जैसी वह लहर थी, लेकिन यदि तीसरी लहर आती भी है तो हम पहले से बेहतर कर पाएंगे।

Read more

केरल के कोझीकोड जिले में निपाह वायरस का मामला सामने आया

केरल के कोझीकोड जिले में निपाह वायरस का एक मामला सामने आया है। केरल के कोझीकोड जिले से 3 सितंबर 2021 को एन्सेफलाइटिस और मायोकार्डिटिस के लक्षण के साथ 12 साल के एक लड़के में निपाह वायरस का एक संदिग्ध मामला सामने आया था।

Read more

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- 232वां दिन : टीकाकरण 68 करोड़ के पार पहुंचा

एक महत्वपूर्ण उपलब्धि में, आज भारत का टीकाकरण कवरेज 68 करोड़ (68,37,29,058) के ऐतिहासिक पड़ाव को पार कर गया। आज टीके की 62.25 लाख से ज्यादा (62,25,922) खुराकें लगाई गईं।

Read more

केंद्र ने 11 पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ टीकाकरण की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने आज 11 पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों: अरुणाचल प्रदेश, असम, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा और उत्तराखंड के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

Read more

पॉलीक्लीनिक सेक्टर 31 में मैमोग्राफी की सुविधा शुरू

जिला के ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित मरीजों को मैमोग्राफी के लिए बड़े बड़े अस्पतालो में जाकर मोटी फीस देने की आवश्यकता नही है। स्वास्थ्य विभाग गुरुग्राम ने इस दिशा में नई पहल करते हुए ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित मरीजों के लिए सेक्टर 31 स्थित पॉलीक्लीनिक में मैमोग्राफी जांच की सुविधा शुरू की है।

Read more

भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 67 करोड़ के ऐतिहासिक स्तर के पार

एक अहम उपलब्धि में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 67 करोड़ के ऐतिहासिक स्तर के पार पहुंच गया। आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 74,84,333 टीके लगाने के साथ कुल टीकाकरण 67.09 करोड़ (67,09,59,968) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 70,34,846 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।

Read more

जैविक ई लिमिटेड की कोविड-19 वैक्सीन–कोर्बेवैक्स को दो ​​​​परीक्षणों के लिए डीजीसीआई की मंजूरी

भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) ने अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) और कोविड -19 टीकों के निर्माण में निवेश बढ़ाने के लिए असंख्य पहलें  की हैं ।  इनमें मिशन कोविड  सुरक्षा कार्यक्रम की स्थापना करना कोविड -19 वैक्सीन  के विकास के लिए एक ऐसा प्रयास है  जो टीकों (वैक्सीन) के त्वरित विकास के लिए उपलब्ध संसाधनों को सुदृढ़ और सुव्यवस्थित करने के लिए किया गया है I इसका उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के साथ जितना जल्दी हो सके, देश के  नागरिकों के लिए एक सुरक्षित, प्रभावोत्पादक, सस्ती और सुलभ कोविड -19 टीका (वैक्सीन) उपलब्ध कराना  है  ।

Read more

You cannot copy content of this page