Business
एम एस एम ई मंत्री नितिन गडकरी ने आत्मानिर्भर भारत अभियान के लिए चौतरफ़ा प्रयास की ज़रूरत पर बल दिया
एमएसएमई और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस बात पर जोर दिया कि आत्मानिर्भर भारत के हिस्से के रूप में शुरू की गई विभिन्न पहलों के कार्यान्वयन के लिए चौतरफा प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर अर्थव्यवस्था के विकास इंजन के रूप में भारतीय एमएसएमई विषयवस्तु पर एक वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित किया। श्री गडकरी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने की यात्रा में कृषि, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, चमड़ा और जनजातीय उद्योग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने प्रौद्योगिकी के उपयोग का आह्वान करते हुए कहा कि अनुसंधान, नवाचार और गुणात्मक सुधार औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कोविड संबंधित वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कमी की अधिसूचना को दी मंजूरी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने 1.1 लाख करोड़ के राहत पॅकेज की घोषणा की
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को महत्वपूर्ण आर्थिक राहतों की घोषणा की . उनका इस बार हेल्थ सेक्टर पर सर्वाधिक फोकस है . उन्होंने कोविड-19 की मार झेल रहे औद्योगिक एवं व्यावसायिक सेक्टरों के लिए राहत एवं ऋण पॅकेज घोषणा की. इसमें पर्यटन के क्षेत्र और आत्मनिर्भर भारत योजना एवं प्रधानमन्त्री गरीब अन्न योजना भी शामिल है. नई दिल्ली में आयोजित कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री ने 23 लाख छोटे कारोबारियों को 1.25 लाख तक का कर्ज मुहैया करने का ऐलान किया .










