उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर खाद्य तेल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के क्रम में भारत सरकार ने अधिसूचना संख्या 42/2021 सीमा शुल्क, दिनांक 10 सितंबर 2021 के माध्यम से एक बार फिर से क्रूड पाम ऑयल, क्रूड सोयाबीन तेल पर शुल्क की स्टैंडर्ड दर कम कर दी गई है और (i) क्रूड सनफ्लॉवर तेल पर 11.09.2021 से 2.5 प्रतिशत और (ii) रिफाइंड पाम ऑयल, रिफाइंड सोयाबीन तेल और रिफाइंड सनफ्लॉवर तेल पर 11.09.2021 से शुल्क की स्टैंडर्ड दर 32.5 प्रतिशत प्रभावी होगी।
Business
अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए केंद्र और राज्यों को टीम इंडिया के रूप में काम करना चाहिए : उपराष्ट्रपति
भारतीय वायु सेना के लिए 56 सी-295एमडब्ल्यू परिवहन विमान खरीद को केबिनेट ने दी मंजूरी
नरेंद्र मोदी कैबिनेट की सुरक्षा मामलों संबंधी समिति ने बुधवार को भारतीय वायु सेना के लिए मैसर्स एयरबस डिफेंस एंड स्पेस एसए, स्पेन से 56 सी-295एमडब्ल्यू परिवहन विमान की खरीद को मंजूरी दी। सी-295एमडब्ल्यू विमान समकालीन तकनीक के साथ 5-10 टन क्षमता का एक परिवहन विमान है जो भारतीय वायुसेना के पुराने एवरो विमान की जगह लेगा। तेज़ी से प्रतिक्रिया और सैनिकों और कार्गो की पैरा ड्रॉपिंग के लिए विमान में एक रीयर रैंप दरवाजा है।
मोदी केबिनेट ने टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए दस हजार करोड़ की पी एल आई योजना को मंजूरी दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक में वस्त्र उद्योग के लिए पी एल आई योजना को स्वीकृति दी गई । आत्मनिर्भर भारत की नीव को और अधिक मजबूत करने की दिशा में उठाए गए इस कदम की जानकारी केंद्रीय वस्त्र उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दी।
सीबीडीटी ने करदाताओं को सेटलमेंट के लिए आवेदन दाखिल करने का अवसर दिया
वित्त अधिनियम, 2021 ने आयकर अधिनियम, 1961 (“अधिनियम”) के प्रावधानों में संशोधन किया है जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ दिया गया है कि इनकम टैक्स सेटलमेंट कमीशन (“आईटीएससी”) 1/2/2021 से कार्य बंद कर देगा। इसके अलावा, यह भी प्रावधान किया गया है कि 01.02.2021 को यानि जिस दिन वित्त विधेयक, 2021 लोकसभा के समक्ष रखा गया था या उसके बाद सेटलमेंट के लिए कोई भी आवेदन दायर नहीं किया जा सकता है। 31/1/2021 तक लंबित सेटलमेंट आवेदनों को निपटाने के लिए केंद्र सरकार ने 10/8/2021 को 2021 की अधिसूचना संख्या 91 के तहत सेटलमेंट के लिये अंतरिम बोर्ड
रूमी छाबड़ा बने रबड़, केमिकल एंड पेट्रोकेमिकल स्किल डेवलपमेंट काउंसिल के चेयरमैन
कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत रबड़, केमिकल एवं पेट्रोकेमिकल स्किल डेवलपमेंट काउंसिल (आरसीपीएसडीसी) के नए चेयरमैन रूमी छाबड़ा को नियुक्त किया गया है। आरसीपीएसडीसी के निदेशक मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से इनका चयन किया गया। श्री छाबड़ा आरसीपीएसडीसी के गवर्निंग काउंसिल के सदस्यों और इंडस्ट्री के साथ मिलकर कौशल विकास के क्षेत्र में कार्य करेंगे।
एनटीएच में खिलौनों, हेलमेट, एयर कंडीशनर और अन्य सामान की गुणवत्ता परिक्षण की भी सुविधा
उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में सचिव, उपभोक्ता मामले लीना नंदन ने देश के विकास में एनटीएच की अहम भूमिका पर मंगलवार को हुए संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “नेशनल टेस्ट हाउस (एनटीएच) इस बात का उदाहरण है कि कैसे भारत एक देश के रूप में समय के साथ अनुसंधान, विकास, प्रौद्योगिकी में आगे बढ़ा है और राष्ट्र निर्माण व जीवन के हर क्षेत्र में गुणवत्ता में योगदान दे रहा है।”
13वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत में 9 को : प्रधानमंत्री मोदी करेंगे डिजिटल माध्यम से अध्यक्षता
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ सितंबर 2021 को वर्चुअल माध्यम से 13वें ब्रिक्स ( ब्राजील, रूस, चीन, भारत और दक्षिण अफ्रीका) शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। याद रहे कि वर्ष 2021 में ब्रिक्स की अध्यक्षता भारत कर रहा है। इस बैठक में ब्राजील के राष्ट्रपति महामहिम जाइर बोलसोनारो, रूस के राष्ट्रपति महामहिम व्लादीमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति महामहिम शी चिनपिंग और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति महामहिम साइरिल रामाफोसा उपस्थित रहेंगे।
इंडिया@75 – दुनिया भर के 75 भारतीय दूतावासों में आत्मनिर्भर कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे
जैसे-जैसे इंडिया@75 के लिए भारत अपनी रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा है और विकास को एक जन आंदोलन में बदलने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, ट्राईफेड जमीनी हकीकत में अपनी जड़ों के साथ काम कर रहा है और डिजाइन और कार्यान्वयन दोनों में कल्याण पर जोर दे रहा है। “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” के निर्माण पर ध्यान देने के साथ, ट्राईफेड जनजातीय सशक्तिकरण की दिशा में अपने प्रयासों को फिर से समर्पित करते हुए कई पथप्रदर्शक गतिविधियां कर रहा है।
इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड के प्रमाणीकरण को आसान बनाने के लिए आयकर नियम, 1962 में संशोधन
फेसलेस असेसमेंट प्रक्रिया के तहत इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड के प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए, सरकार ने आयकर नियम, 1962 (‘नियम’) में अधिसूचना संख्या जी.एस.आर. 616 (ई) दिनांक 6 सितंबर, 2021 में संशोधन किया है।








