भारतीय रेलवे हमेशा से बेहतर यात्री अनुकूल सुविधाओं के साथ कोच विकसित करके अपने यात्रियों की सुविधाजनक यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय रेलवे की इस विकास यात्रा में नया शामिल होने वाला एसी थ्री टियर इकनॉमी क्लास कोच है। आज से नए कोच ने अपनी सेवा देना शुरू कर दिया है। पहली बार इस कोच को ट्रेन नंबर 02403 प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस में जोड़ा गया है। 3एसी कोच की 72 बर्थ की तुलना में नए एसी इकनॉमी कोच में 83 बर्थ हैं। इसके साथ ही इस कोच का किराया 3एसी कोच से 8 फीसदी कम है।
Business
कोरोना काल में असंगठित क्षेत्र के कामगार हुए हैं सबसे अधिक प्रभावित
कोरोना महामारी के प्रकोप से पिछले डेढ वर्ष से जहां हर वर्ग प्रभावित हुआ है, वहीं असंगठित क्षेत्र के कामगार भी
इससे प्रभावित हुए बिना नहीं रहे हैं। कोरोना काल में जब सबकुछ बंद था तो इन असंगठित क्षेत्र के कामगारों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इनके सामने भूखों मरने की नौबत आ चुकी थी। प्रवासी श्रमिकों को विभिन्न समस्याओं का सामना भी करना पड़ा था। हालांकि केंद्र व प्रदेश सरकारों ने इन कामगारों को भोजन व आर्थिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराने को लेकर कई कदम भी उठाए थे लेकिन इस सबके बावजूद भी ये कामगार आज तक उबर नहीं पाए हैं।
कोल इंडिया ने कोयले की बेहतर खोज के लिए नया सॉफ्टवेयर अपनाया
कोयला मंत्रालय के तहत कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने “स्पेक्ट्रल एन्हांसमेंट” (एसपीई) नाम का एक नया सॉफ्टवेयर शुरू किया है। यह कोयला अन्वेषण प्रक्रिया के दौरान भूकंपीय सर्वेक्षण का उपयोग करके पृथ्वी की सबसे ऊपरी सतह (क्रस्ट) के नीचे पतले कोयले के निशानों की पहचान करने और कोयला संसाधनों के मूल्यांकन में सुधार करने में सहायता करेगा।
वस्त्र निर्यात को 100 बिलियन डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य : पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, वस्त्र, उपभोक्ता मामले व सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने भारत में वस्त्र उद्योग के अग्रणी लोगों के साथ संवाद करते हुए कहा, “हमें जल्द से जल्द भारत के वस्त्र निर्यात को तीन गुना करते हुए वर्तमान 33 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर 100 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य पर काम करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर हस्तशिल्प सहित कपड़े और परिधान के लिए 2021-22 में 44 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य हासिल करने का संकल्प लेना चाहिए।
भारत और रूस अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए उत्तरी समुद्री मार्ग खोलने में साझेदार बनेंगे : मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्वी आर्थिक मंच 2021 को डिजिटल माध्यम से संबोधित किया . उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास और सभ्यता में ‘संगम’ शब्द का विशेष अर्थ है। इसका अर्थ है नदियों, लोगों या विचारों का संगम अथवा संयोजन होना। मेरे विचार में व्लादिवोस्तोक सही मायनों में यूरेशिया और प्रशांत का ‘संगम’ है।
भारत और अमेरिका के बीच मानव रहित विमानों से सम्बंधित परियोजना पर समझौता
भारत और अमेरिका के रक्षा मंत्रालयों ने मानव रहित विमानों (एयर-लॉंच्ड अनमैन्ड एरियल व्हेकिल-एएलयूएवी) के सम्बंध में एक परियोजना-समझौते (पीए) पर हस्ताक्षर किये हैं। उल्लेखनीय है कि मानव रहित विमानों में ड्रोन आदि शामिल हैं। यह समझौता रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल (डीटीटीआई) के हवाले से संयुक्त वायु प्रणाली कार्य समूह के तहत 30 जुलाई, 2021 को किया गया।
एसजेवीएन को मिला डन एंड ब्रैडस्ट्रीट – कॉर्पोरेट अवार्ड 2021 सम्मान
एसजेवीएन को प्रतिष्ठित डन एंड ब्रैडस्ट्रीट – कॉरपोरेट अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है,यह पुरस्कार उसे बेस्ट ग्रोथ परफॉर्मेंस-पावर की श्रेणी में प्राप्त हुआ। पुरस्कार वर्चुअलसम्मेलन के माध्यम से प्रदान किया गया है, जिसका शीर्षक‘भारत की शीर्ष 500 कंपनियां 2021’थी। इस कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर,डॉ. बिबेक देबरॉय, प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम)के अध्यक्ष और विशेष अतिथि,डॉ कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम, मुख्य आर्थिक सलाहकार, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार शामिल हुए। इस आयोजन में भारतीय कॉरपोरेट जगत के अग्रणी प्रदर्शन को दिखाया गया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात के केवड़िया में डेफएक्सपो-2022 की तैयारियों की समीक्षा की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने दिनांक 2 सितंबर, 2021 को केवडिया, गुजरात में डेफएक्सपो-2022 की तैयारियों की संयुक्त रूप से समीक्षा की। डेफएक्सपो का 12वां संस्करण, जो भारत का प्रमुख कार्यक्रम है, जिसमें भूमि संचालित, नौसेना एवं वायुसेना संबंधी तथा होमलैंड सुरक्षा प्रणालियों को प्रदर्शित किया जाता है, को दिनांक 10-13 मार्च, 2022 के बीच गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया जाएगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूके-भारत आर्थिक संवाद में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया
11वें भारत-यूनाइटेड किंगडम आर्थिक और वित्तीय संवाद (ईएफडी) आज आयोजित किया गया,जिसकी अध्यक्षता वर्चुअल रूप में भारतकी केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण और यूनाइटेड किंगडम के ट्रेजरी चांसलर श्री ऋषि सुनक ने की।
आयकर विभाग ने की दिल्ली, गुजरात और दादरा में छापेमारी
आयकर विभाग ने सिंथेटिक यार्न (धागे) और पॉलिएस्टर चिप्स के एक निर्माता एवंवितरक के खिलाफ 01.09.2021 को एक तलाशीतथाजब्ती अभियान चलाया।कंपनी का दिल्ली मेंकॉर्पोरेट कार्यालय है जबकिदादराऔर नगर हवेली एवंदाहेज में कारखाने हैं।










