चीनी उत्पादन में शाहाबाद सहकारी चीनी मिल ने सबको पछाड़ा

Font Size

दूसरे नंबर पर सहकारी चीनी मिल महम 

हरियाणा में अब तक 8.03 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन

चण्डीगढ़ : हरियाणा में चालू पिराई मौसम के दौरान सहकारी चीनी मिलों द्वारा अब तक 92.39 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 8.03 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के प्रवक्ता ने आज यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शाहाबाद सहकारी चीनी मिल ने सर्वाधिक 16.99 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई कर 1.59 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। इसके उपरान्त सहकारी चीनी मिल महम ने 11.52 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई कर 93450 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। रोहतक सहकारी चीनी मिल ने 11.16 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 90300 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। इसके अलावा, असन्ध चीनी मिल ने 6.70 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 53100 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। 

 

करनाल सहकारी चीनी मिल ने 3.99 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 34350 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी कैथल मिल ने 9.83 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 90370 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। पानीपत सहकारी चीनी मिल ने 7.42 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 66250 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल गोहाना ने 9.54 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 78875 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।

शुगर रिकवरी औसतन 9.26 प्रतिशत रही

सहकारी चीनी मिल सोनीपत ने 7.75 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 67200 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। इसी प्रकार, सहकारी चीनी मिल जीन्द ने 7.81 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 71550 क्विंटल चीनी तथा सहकारी चीनी मिल पलवल ने 6.38 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 52185 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों में अब तक शुगर रिकवरी औसतन 9.26 प्रतिशत रही है। 

 

उन्होंने बताया कि शाहबाद, गोहाना तथा रोहतक चीनी मिलों द्वारा अब तब सह-उत्पादित बिजली की 1.78 करोड़ यूनिट बिजली तथा असन्ध चीनी मिल द्वारा 5.66 लाख यूनिट बिजली निगमों को दी गई है।   

You cannot copy content of this page