केरल में पीएम मोदी बोले- एक खतरनाक दोहरा खेल खेल रही है कांग्रेस

Font Size

केरल में पीएम मोदी बोले- एक खतरनाक दोहरा खेल खेल रही है कांग्रेस 2

तिरुवनंतपुरम। पीएम नरेंद्र मोदी ने केरल की रैली में न केवल कांग्रेस पर निशाना साधा बल्कि विपक्ष के दूसरे दलों पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि आज देश जमीन से अंतरिक्ष तक सुरक्षित है। लेकिन कांग्रेस हमेशा ऐसे फैसले लेती रही है जिससे देश के वैज्ञानिकों का मनोबल टूटता है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह चुनाव इस बात का फैसला करेगा कि भारत कानून बनाने वाला देश बनेगा या दूसरों के बनाये गए कानून पर आगे बढ़ेगा। इस तरह के हालात में केरल के लोगों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है खास तौर से पहली बार मत डालने वाले युवाओं को ध्यान देना होगा।

उन्होंने सवाल खड़ा किया कि क्या केरल के लोग वैज्ञानिक नम्बि नारायण को कांग्रेस शासन में मिली प्रताड़ना को भूल सकते हैं ? नम्बि नारायण इस राज्य के महान सपूत हैं।पीएम ने कहा कि यही एक राष्ट्रवादी और वंशवादी सरकार के बीच अंतर होता है।यही अंतर एक निर्णायक सरकार व केवल नारे देने वाली सरकार के बीच होता है। पीएम मोदी ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में जगह सुरक्षित करने के लिए वायनाड सीट का चुनाव किया। ये अपने आप में विरोधाभास है कि वो केरल में सीपीएम के साथ कुश्ती लड़ते हैं और दिल्ली में दोस्ती करते हैं यही तो इनका खेल है।केरल में पीएम मोदी बोले- एक खतरनाक दोहरा खेल खेल रही है कांग्रेस 3

मोदी ने कहा कि यह चुनाव केवल एक नई सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि आने वाले वर्षों में भारत कैसे विकसित बने इज़के लिए है। भारत दुनिया की टॉप तीन इकॉनमी क्लब में पहुंच सके इसके लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है।उनका कहना था कि केरल के लोग अपने एक वोट से यह तय करने वाले हैं। पीएम ने कहा कि कम्युनिस्टों को हमारे पूजा पाठ से दिक्कत है पर वो हमारी आस्था को नहीं मिटा सकते। आज हालत ये हो गई है कि यहां की सरकार भगवान का नाम लेने पर झूठे केस में फंसवाती है। उनपर लाठी डंडे बरसाती है। भाजपा का रुख स्पष्ट है लेकिन, कांग्रेस एक खतरनाक दोहरा खेल खेल रही है।

You cannot copy content of this page