रेल मंत्री पीयूष गोयल ने की 22 जोड़ी रेल सेवाओं को विस्तार देने की घोषणा

Font Size

नई दिल्ली। रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने आज रेल भवन में ऐसी 22 जोड़ी रेल सेवाओं के विस्तार की घोषणा की जो भारतीय रेल व्यवस्था में चल रही हैं। इससे देश के विभिन्न हिस्सों के बीच अतिरिक्त संपर्क मुहैया करवाया जा सकेगा। इस अवसर पर रेल बोर्ड के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार यादव, रेल बोर्ड के यातायात सदस्य श्री गिरीष पिल्लई और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर बोलते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि रेलों के बीच में रुकने में लगने वाले अतिरिक्त समय को घटाने के लिए और परिसंपत्तियों का पूरा दोहन करने पर जोर देते हुए हमने भारतीय रेल के विभिन्न मंडलों में कई रेलों का विस्तार करने का फैसला लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि विस्तार का पहला सफल प्रयोग गतिमान एक्सप्रेस पर किया गया था जिसे आगरा से ग्वालियर तक बढ़ाया गया था और बाद में वहां से झांसी तक। इसी अनुसार 22 जोड़ी रेल सेवाओं का निम्नलिखित विस्तार इन क्षेत्रों के विकास में मदद करेगा और हमारे संसाधनों का उपयोग उनकी पूर्ण सीमा में करने में मदद करेगा।

इन विस्तारित हिस्सों पर विस्तार और निर्धारित ठहराव इस प्रकार हैः-

इस विस्तार की योजना मौजूदा रेलगाड़ियों के अपने आखिरी स्टेशनों पर इंतजार करने की अवधि का उपयोग करते हुए बनाई गई है। ये विस्तार कोचिंग स्टॉक का ज्यादा लाभकारी उपयोग करने में मदद करेगा और भारतीय रेल के राजस्व को बढ़ाएगा। उपरोक्त रेलगाड़ियों का विस्तार मौजूदा परिसंपत्तियां का अधिकतम उपयोग करते हुए किया गया है।

You cannot copy content of this page