सौ करोड़ पर हुआ था एस वाई एल समझौता : कैप्टन अजय

Font Size
गुडग़ांव। गुडग़ांव में आयोजित कांग्रेस पार्टी के तीन दिवसिय मंथन शिविर में दूसरे दिन पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने एसवाईएल के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि सिंधु जल समझौता पूर्व प्रधानमंत्री स्र्व. जवाहरलाल नेहरु जी द्वारा पाकिस्तानी के साथ 1960 में हुआ था। जिसमें 100 करोड रुपए में पाकिस्तान के साथ समझोता हुआ था कि ब्यास, रावी और सतलुज नदियों का पानी भारत को देने के लिए। यह समझोता ज्यादातर दक्षिण हरियाणा को पानी के लिए किया गया था। इस पर मान्नीय सुप्रीम कोर्ट भी फैसला हरियाणा के पक्ष में दे चुका है। फैसला आए हुए भी एक साल हो चुका है। लेकिन केंद्र व हरियाणा सरकार की लापरवाही के चलते पानी अभी तक जनता को पानी नही मिल पा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को बोला है कि एसवाईएल का निमार्ण जल्द से जल्द करवाया जाए। लेकिन केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद सरकार द्वारा इसका निमार्ण नही किया जा रहा है। जबकि कांग्रेस शासनकाल में देश में सूईं से लेकर जहाज बनने का काम हुआ है। कम्प्युटर, बैंको का राष्ट्रीयकरण, सूचना का अधिकार न जाने कितनी सौगाते सिर्फ कांग्रेस राज में हुआ है।
कैप्टन अजय सिंह ने मंथन शिविर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ होते हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जनता तक पहंूचाना चाहिए और भाजपा की जनविरोधी नितियों को भी जनता में उजागर करना चाहिए। आखिर भाजपा सरकार में इतना भष्ट्राचार क्यों हैं, युवाओं को रोजगार क्यों नही दिया जा रहा है, किसानों की स्वामीनाथन रिर्पोट क्यों लागू नही की जा रही है इत्यादि। श्री यादव ने कहा कि जनता को भाजपा की असलियत से उजागर कराना चाहिए। किस तरह से भाजपा ने झूठ बोलकर सत्ता हांसिल की है। कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढाओं का नारा देने वाली भाजपा सरकार के राज में गैंगरेप व बलात्कार की लगातार हो रही घटनाओं से प्रदेश शर्मसार हो रहा है। बेटियों की रक्षा करने में भाजपा सरकार पूरे तरीके से असमर्थ साबित हुई है। प्रदेश में पिछले तीन दिनों में बेटियों से गैंगरेप की पांच घटनाएं सामने आई हैं। इस प्रकार भाजपा सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हुइ है। अब इसको बदलने का समय आ गया है। 

You cannot copy content of this page