पंडित नेहरू ने देश के लिए सुख सुविधाओं का त्याग किया : कैप्टन अजय

Font Size

जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रथम प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू नेहरू याद किए गए

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री धर्मबीर गाबा सहित जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेसी हुए शामिल 

 
पंडित नेहरू ने देश के लिए सुख सुविधाओं का त्याग किया : कैप्टन अजय 2गुडग़ांव। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री युगदृष्टा भारत निर्माता स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव व पूर्व मंत्री धर्मबीर गाबा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय कमान सराय गुडग़ांव में बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी ने मिलकर युग पुरुष जवाहर लाल नेहरू को नमन करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये । इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि आज ही के दिन 1889 में जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। जीवन के समस्त सुख सुविधाओ को त्याग भारत माता की गुलामी की बेडियो को काटने के लिए, अपने देश को गुलामी की जंजीरो से मुक्त करने के लिए वह स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े । आपसब भी उनके नक्शे कदम पर चलते हुए सबके साथ मिलकर अपने देश और समाज के कल्याण हेतु प्रगति कार्य करते रहना। जवाहरलाल नेहरू बच्चो से विशेष स्नेह रखते थे । यही कारण है उनको बच्चे चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे व उनका जन्म दिवस भी बालदिवस के रूप में मनाया जाता है।
 
धर्मबीर गाबा ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू हमारी पीढ़ी के एक महानतम व्यक्ति थे। वह एक ऐसे अद्वितीय राजनीतिज्ञ थे, जिनकी मानव-मुक्ति के प्रति सेवाएं चिरस्मरणीय रहेंगी। उन्होनें कहा कि स्वाधीनता-संग्राम के योद्धा के रूप में वह यशस्वी थे और आधुनिक भारत के निर्माण के लिए उनका अंशदान अभूतपूर्व था।
 
प्रदेश महासचिव चौ. खजान सिंह ने कहा कि नेहरू जी के कार्यकाल में लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करना, राष्ट्र और संविधान के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को स्थायी भाव प्रदान करना और योजनाओं के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को सुचारु करना उनके मुख्य उद्देश्य रहे।
कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष इंद्र सिंह सैनी ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू का बचपन से ही भारत की स्वतंत्रता के प्रति लगाव था।
जवाहर लाल नेहरू, संसदीय सरकार की स्थापना और विदेशी मामलों में गुटनिरपेक्ष नीतियों के लिए विख्यात हुए। 1930 और 1940 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से वह एक थे।
 
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष के एल यादव, पीसीसी सदस्य राहुल यादव, कार्यालय इंचार्ज अशोक भास्कर, राजीव गांधी पंचायती राज के अध्यक्ष राज ठेकेदार, युथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विक्रम यादव, गुडग़ांव उद्दोग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण यादव, सचिन यादव सोहना, रमन शर्मा, महाबीर बोहरा, मुकेश डागर, अशोक टांक, पंकज डाबर, राजेश यादव बादशाहपुर, प्रदीप दहिया, सेवादल के ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण सैनी, रामअवतार शर्मा, रामपत प्रेमी, श्यामपाल यादव, संदीप शर्मा, प्रवीण कटारिया, बब्ली प्रजापती, नानक सिंह, अंकित सेक्सना, महेंद्र सिंह, श्रीमती शांति देवी, निर्मल यादव, पुष्पा अग्रवाल, सुदेश इत्यादि मौजूद रहे। 
 
कार्यक्रम में  कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा लोगों की समस्याएं भी सुनी गयी। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए लगभग 200 डाक्टरों ने अपनी समस्याएं कांग्रेसी नेताओं के सामने रखी। डाक्टरों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हमारे साथ र्दुव्यवहार किया जा रहा है। बिना नोटिस के हमारी दुकानों को बंद किया जा रहा है। इसका विरोध करने पर पुलिस उठाकर बंद कर देती है। जिसके चलते डाक्टरों का जीना दुर्भर हो गया है। सभी की रोजी रोटी छिन गई है। समस्याएं सुनने के बाद कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि हमारी पार्टी आपके साथ है। हमसे जो भी मदद होगी करेंगे व मुख्यमंत्री से भी बात करेंगें। वहीं डाक्टरों ने ऐलान किया कि यदि हमारे साथ ऐसा ही बर्ताव होता रहा हो तो आगामी 24 नवंबर को जिला सचिवालय गुडगांव के सामने धरना प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 

Suvash Chandra Choudhary

Editor-in-Chief

You cannot copy content of this page