साहित्यकारों ने शहीदों को अपनी रचनाओं के माध्यम से किया याद

Font Size

गुडग़ांव, (अशोक): अमर शहीदों की याद में बीती देर सायं शहर के साहित्यकारों द्वारा सदर बाजार स्थित अजंता स्टूडियो में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यप्रेमी वयोवृद्ध बीएल सिंगला ने करते हुए कहा कि शहीदों की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता। साहित्यकार नरेंद्र गौड़ ने शहीदों के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक संस्मरण भी प्रस्तुत किए।

साहित्य को समर्पित राष्ट्रीय कवि संगम के जिला अध्यक्ष कवि महेश बंसल ने साहित्यकारों से अनुरोध किया कि वे शहीदों के बलिदानों की गाथाएं नई पीढ़ी तक पहुंचाए और उनको राष्ट्रीयता का संदेश देने में सशक्त भूमिका निभाएं। कवियित्री सरोज गुप्ता ने इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजनों की आवश्यकता बताई। कवि हरेन्द्र यादव, राधा, सुनील शर्मा, अनुज जैमिनी, निशा सूरी, मुकेश सिंगला आदि ने भी अपनी रचनाओं के माध्यम से शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Table of Contents

You cannot copy content of this page