समारोह में विषाक्त भोजन खाने से बिमार पड़े चार दर्जन से अधिक लोग

Font Size

फरीदाबाद: फरीदाबाद के गांव जंवा में एक समरोह में विषाक्त भोजन खाने के बाद लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होनी शुरू हो गई और चार दर्जन से अधिक लोग इसका शिकार हो गए। हालांकि डाक्टरी उपचार के बाद सभी ठीक है। लेकिन बताया जा रहा है कि बाजार में मिलने वाले नकली खोवा व पनीर के कारण खाना खाने के कारण यह नोबत आई है। समारोह करने वाले आयोजक ने इस बारे में कुछ भी बोलने से परहेज ही रखा। 

एक- यह नजारा है गांव जंवा का, जहां सतबीर के यहा लगन सगाई का कार्यक्रम था और पूरा गांव भोजन करने आया था। लेकिन खाना खाने के बाद कुछ ही देर में उन्हे उल्टी और दस्त की शिकायत होना शुरू हो गई। जिसके चलते सभी ने डाक्टरों की शरण ली। लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद सभी ठीक है। पीडि़त सभी लोग खाने में प्रयोग किए गए खोवा और पनीर को ही गलत बता रहे है। लेकिन यह महत्वपूर्ण प्रश्र है कि आखिर इस तरह का खोवा और पनीर बाजार में बेचा कैसे जा रहा है। 

Table of Contents

You cannot copy content of this page