पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य के चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं की एक बैठक पण्डित हरि प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई
Rajasthan
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन
मनरेगा कार्यों में धांधली के आरोप के चलते श्रमिकों ने किया जुरहरा ग्राम पंचायत का घेराव
आवासीय विद्यालयों, आश्रम छात्रावासों में रिक्त पदों पर कार्मिकों के चयन के लिए आवेदन तिथि 7 अगस्त तक बढ़ाई
प्रदेश में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों, आश्रम छात्रावासों, कॉलेज छात्रावासों, बहुउद्देशीय छात्रावासों, खेल छात्रावासों में रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापन हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों का पैनल तैयार करने के लिए राज्य सरकार के माध्यमिक शिक्षा, प्रारम्भिक शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारियों, कार्मिकों के चयन हेतु ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 अगस्त 2021 तक की गई है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी नागौर, मूण्डवा एवं खींवसर तहसील के पुनर्गठन को मंजूरी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नागौर जिले की तीन तहसीलों नागौर, मूण्डवा एवं खींवसर का पुनर्गठन करने की मंजूरी दी है।
कलेक्टर्स एवं संभागीय आयुक्त की वीडियो कॉन्फ्रेंस उपखण्ड स्तर पर औद्योगिक क्षेत्र बनाने का कार्य प्राथमिकता से करें : मुख्य सचिव
मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने कहा कि सभी कलेक्टर्स उपखंड स्तर पर औद्योगिक क्षेत्र बनाने के कार्य को प्राथमिकता से करें तथा शीघ्र इसकी जमीन आवंटन करवाना सुनिश्चित करें। श्री आर्य मंगलवार को यहां शासन सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संभागीय आयुक्त तथा कलेक्टर्स के साथ पर्यावरण, राजस्व, गृह तथा खाद्य सुरक्षा एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के विभिन्न मुद्दों की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
जैसलमेर के चार ब्लॉकों में मिले 315 मिलियन टन से अधिक के सीमेंट ग्रेड लाइम स्टोन के भण्डार
राज्य के जैसलमेर जिले में जीएसआई की नईखोज में सीमेंट ग्रेड लाइमस्टोन के विशाल भण्डार मिले हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल को सचिवालय में जियोलॉजिकल सर्वें ऑफ इण्डिया के अधिकारियों ने जैसलमेर के चार स्थानों मेंं सीमेंट ग्रेड लाइम स्टोन भण्डारों की खोज रिपोर्ट सौंपी। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि जीएसआई की खोज में जैसलमेर के चार ब्लॉकों में 315.235 मिलियन टन सीमेंट ग्रेड लाइमस्टोन के भण्डार मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अब राज्य सरकार द्वारा रिपोर्ट का परीक्षण कर इन क्षेत्रों में प्लॉट विकसित कर नीलामी की कार्यवाही की जाएगी







