बीजेपी वरिष्ठ नागरिक प्रदेश सहसंयोजक बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Font Size

जुरहरा, रेखचन्द्र भारद्वाज : जुरहरा कस्बा निवासी पंचायत समिति कामां के पूर्व प्रधान रविंद्र जैन को भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ का सह संयोजक बनाए जाने पर सोमवार को जुरहरा कस्बे में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने ख़ुशी जाहिर की. पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष गजराज आर्य के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित और पूर्व प्रधान व भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ राजस्थान प्रदेश के सह संयोजक रविंद्र जैन को साफा बांधकर सम्मानित किया .

उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर मुख्य रूप से कामां विधानसभा प्रभारी मनीष शर्मा, गोपाल जाटव शहर महामंत्री कामां, महेन्द्र रुहेला, जुम्मे खान, विनोद मानवी, प्रेमचंद बामनी, फंटूलाल, सुनील कुमार सहसन, रामपाल पाई, लेखराज पटेल, उदय सिंह अनिल ऐंचवाड़ा, कंचन जयसवाल, वीरेश राज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page