कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- 232वां दिन : टीकाकरण 68 करोड़ के पार पहुंचा

Font Size

4 सितम्बर को सायं 7 बजे तक टीके की 62.25 लाख से ज्यादा खुराकें लगाई गईं

नई दिल्ली : एक महत्वपूर्ण उपलब्धि में, आज भारत का टीकाकरण कवरेज 68 करोड़ (68,37,29,058) के ऐतिहासिक पड़ाव को पार कर गया। आज टीके की 62.25 लाख से ज्यादा (62,25,922) खुराकें लगाई गईं।

यह शाम 7 बजे की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार है। आज देर रात तक दिन की अंतिम रिपोर्ट तैयार होने के साथ दैनिक टीकाकरण के आंकड़े और बढ़ने की उम्मीद है।

जनसंख्या के प्राथमिकता वाले समूहों के आधार पर टीके की खुराक कवरेज को निम्नलिखित तरीके से पृथक किया गया है:

 

कुल टीकाकरण खुराकों का विस्तार
स्वास्थ्यकर्मी पहली खुराक 1,03,60,663
दूसरी खुराक 84,70,041
अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी पहली खुराक 1,83,29,265
दूसरी खुराक 1,35,36,708
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 26,99,02,315
दूसरी खुराक 3,35,98,191
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 13,59,17,057
दूसरी खुराक 5,76,86,881
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 8,93,02,968
दूसरी खुराक 4,66,24,969
लगाई गई कुल पहली खुराक 52,38,12,268
लगाई गई कुल दूसरी खुराक 15,99,16,790
कुल 68, 37, 29,058

 

टीकाकरण अभियान में आज की उपलब्धि, जनसंख्या के प्राथमिकता वाले समूहों के आधार पर वर्गीकरण, इस प्रकार है:

 

दिनांक: 4 सितंबर, 2021 (332वां दिन)
स्वास्थ्यकर्मी पहली खुराक 408
दूसरी खुराक 19,157
अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी पहली खुराक 625
दूसरी खुराक 77,784
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 27,41,949
दूसरी खुराक 14,71,177
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 6,57,376
दूसरी खुराक 6,24,095
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 3,17,748
दूसरी खुराक 3,15,603
लगाई गई कुल पहली खुराक 37,18,106
लगाई गई कुल दूसरी खुराक 25,07,816
कुल 62,25,922

 

देश में सबसे ज्यादा जोखिम वाले जनसंख्या समूहों को कोविड-19 से बचाने के एक उपकरण के रूप में टीकाकरण अभियान की उच्चतम स्तर पर नियमित समीक्षा और निगरानी की जाती है।

You cannot copy content of this page