पर्यटन निगम में निजीकरण का विरोध : सैकड़ों कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Font Size

गुरुग्राम :  पर्यटन निगम के शमा केन्द्र पर सैकड़ों कर्मचारियों ने यूनिट प्रधान ब्रिजकिशोर शर्मा की अध्यक्षता मे जोरदार नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को  सम्बोधित करते हुए हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के चेयरमैन सरेश नोहरा, राज्य प्रधान मित्रपा ल राणा, महासचिव युद्ध वीर सिंह खत्री,उपमहासचिव सुभाष चन्द देशवाल,संगठन सचिव टीकाराम,उपप्रधान देवेन्द् नम्बरदार,डिगम्बर डागर, सचिव लच्छीराम ,कार्यालय सचिव बिरेन्दर शर्मा ने पर्यटन प्रशासन व हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया कि हरियाणा पर्यटन निगम विश्व में लगातार 1987 से 1995 तक एक नम्बर पर रहा है जिसका विकास करने की बजाए निजीकरण करना चाहते हुए सरकार द्वारा भर्ती पर रोक लगा दी गई

उन्होंने कहा कि आज हालात ये है कि निगम मे 2172 पदो पर 1436 कर्मचारियौं  ने काम करना पड़ रहा है जिनकी मेहनत से पर्यटन निगम फायदे मे चल रहा है फिर भी सरकार निगम मे 7 वां वेतन आयोग का लाभ  भी नही दे रही है। सेवा नियम जो कांग्रेस सरकार के समय के विचाराधीन है उनको लागु नही कर रही है जिसके कारण पदोन्नति भी नही हो रही है,स्टाफ क्वार्टर रो की हालत  भी खस्ता है उनको ठीक करवाऩे की बजाए प्रशासन ठीक कमरों  मे मरम्मत के नाम पर निगम को चुना लगा रहे है जिसको संघ बर्दाश्त नही करेगा।

सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कंवर लाल यादव,सचिव संजय सैनी, रोडवेज के नेता ओमबीर शर्मा,सीटू के राज्य प्रधान सतवीर सिंह,नगर निगम के नेता राजेश कुमार ने पर्यटन कर्मचारियों की मागों का समर्थन करते हुए सरकार को चेतावनी दी रिटायर्ड कर्मचारियों व अधिकारियों को दुबारा रखने की बजाय  बेरोजगारों को भर्ती नहीं किया तो गावों व कस्बों मे सभा करके जनता के दरबार मे भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र पढकर सुनाकर वादा खिलाफी पर आन्दोलन का समर्थन लिया जाएगा।धरने को होटल राजहंस के प्रधान मुरारी लाल,बडखल के प्रधान सुरेन्द्र चान्दना ,दमदमा के प्रधान तुला राम ने भी सम्बोधित किया।

You cannot copy content of this page