करनाल में आयोजित होगी अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता

Font Size

24 सितंबर को ट्रायल व 28 से 30 सितंबर के बीच होगा आयोजन

गुरुग्राम,22 सितंबर। अखिल भारतीय सिविल सेवा द्वारा सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 सितंबर के बीच करनाल स्थित करण स्टेडियम में किया जा रहा है।

 

इस संबंध में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जे.जी बनर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयन स्पर्धा 24 सितंबर को करण स्टेडियम करनाल में होगी। चयन स्पर्धा में भाग लेने वाले सिविल सेवा कर्मचारी टीए /डीए विभाग से लेंगे। संबंधित विभाग यह भी प्रमाण पत्र दें कि अमुक विभाग के अधिकारी व कर्मचारी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जाने व वापिस आने का किराया संबंधित विभाग अथवा खिलाड़ी द्वारा वहन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायत अनुसार इस सिविल सेवा प्रतियोगिता में बोर्ड , काॅरपारेशन, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड , एचएसआईआईडीसी के अधिकारी व कर्मचारी भाग नही ले सकेंगे। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए वैबसाईट-http://dopt.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।

You cannot copy content of this page