भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में तेजी से गिरावट का दौर जारी, रिकवरी दर दुनिया में सर्वाधिक 97.32 प्रतिशत

Font Size

नई दिल्ली : भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में गिरावट का रुख निरंतर जारी है। भारत में कुल सक्रिय मामले गिरकर 1.36 लाख (1,36,872) पर आ गए हैं। वर्तमान में भारत की कुल पुष्टि वाले मामलों में से सक्रिय मामले मात्र 1.25 प्रतिशत हैं।

अब तक 1.06 करोड़ (1,06,33,025) से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं। पिछले चौबीस घंटों में 11,805 रोगियों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। भारत की रिकवरी दर दुनिया में सर्वाधिक 97.32 प्रतिशत है। स्वस्थ और सक्रिय मामलों के बीच अंतराल में वृद्धि हुई है और यह आज 1,04,96,153 हैं।

एक अन्य सकारात्मक रुख के तहत 31 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में रिकवरी की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक दर्ज की गई है। दमन और दीव एवं दादर एवं नगर हवेली में रिकवरी की दर 99.88 प्रतिशत पहुंच गई है।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001J3SA.jpg?w=715&ssl=1

पिछले चौबीस घंटों में 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोई मृत्यु दर्ज नहीं की गई है। इनमें लक्षद्वीप, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर (केंद्रशासित प्रदेश), मेघालय, लद्दाख (केंद्रशासित प्रदेश), मणिपुर, हरियाणा, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, राजस्थान, नगालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और दमन और दीव एवं दादरा नगर हवेली हैं।

पिछले 24 घंटों में छह राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। इनमें सिक्किम, मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड, त्रिपुरा और दमन और दीव एवं दादरा नगर हवेली शामिल हैं।

16 फरवरी, 2021 को सुबह आठ बजे तक, देश में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकृत किए गए स्वास्थ्य देखभाल और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों की संचयी संख्या ने 87 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। माननीय प्रधानमंत्री ने 16 जनवरी, 2021 को एक देशव्यापी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया था।

आज सुबह आठ बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 1,84,303 सत्रों के माध्यम से 87,20,822 लाभार्थियों को टीकाकृत किया गया। इनमें 61,07,120 स्वास्थ्य देखभालकर्मी (दूसरी खुराक) और 24,53,411 अग्रिम पंक्ति के कर्मी (पहली खुराक) शामिल हैं।

क्रमसंख्याराज्य/केंद्रशासित प्रदेशटीकाकृत लाभार्थी
पहली खुराकदूसरी खुराककुल खुराक
1अंडमान और निकोबार द्वीप समूह3,8471824,029
2आंध्र प्रदेश3,61,81414,6303,76,444
3अरुणाचल प्रदेश16,6131,57418,187
4असम1,28,6133,8621,32,475
5बिहार4,95,71713,3095,09,026
6चंडीगढ़9,2121449,356
7छत्तीसगढ़2,82,0315,1932,87,224
8दादरा और नगर हवेली3,061453,106
9दमन और दीव1,258301,288
10दिल्ली2,02,1254,0472,06,172
11गोवा13,16651713,683
12गुजरात6,90,0749,2786,99,352
13हरियाणा2,01,0073,9772,04,984
14हिमाचल प्रदेश82,4001,89484,294
15जम्मू और कश्मीर1,45,6001,8491,47,449
16झारखंड2,17,6104,1372,21,747
17कर्नाटक5,00,49111,9855,12,476
18केरल3,67,3673,5703,70,937
19लद्दाख2,904772,981
20लक्षद्वीप1,77601,776
21मध्य प्रदेश5,75,72805,75,728
22महाराष्ट्र7,08,2764,8577,13,133
23मणिपुर25,45231925,771
24मेघालय16,05317016,223
25मिजोरम12,33022712,557
26नगालैंड11,60134111,942
27ओडिशा4,16,75610,0344,26,790
28पुदुचेरी6,3201936,513
29पंजाब1,06,7971,0571,07,854
30राजस्थान6,18,9198,7916,27,710
31सिक्किम8,54308,543
32तमिलनाडु2,64,2834,9362,69,219
33तेलंगाना2,79,23714,2052,93,442
34त्रिपुरा73,8141,49175,305
35उत्तर प्रदेश9,16,56818,3949,34,962
36उत्तराखंड1,15,2811,4211,16,702
37पश्चिम बंगाल5,45,2999,8215,55,120
38विविध1,32,5883,7341,36,322
 कुल85,60,5311,60,29187,20,822

टीकाकरण अभियान के 31वें दिन (15 फरवरी, 2021) को कुल 4,35,527 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। 2,99,797 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए 10,574 सत्रों में टीका लगाया गया और वैक्सीन की दूसरी खुराक के लिए 1,35,730 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को टीका लगाया गया।

पिछले चौबीस घंटों में 9,121 नए मामले दर्ज किए गए।

पांच राज्यों से नए मामलों का 80.54 प्रतिशत दर्ज किया गया।

महाराष्ट्र में दैनिक सर्वाधिक 3,365 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद केरल से 2,884 और तमिलनाडु से 425 नए मामले सामने आए।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0024BDU.jpg?w=715&ssl=1

पिछले चौबीस घंटों में 81 मृत्यु दर्ज की गई हैं।

पांच राज्यों में नई दर्ज मृत्यु का 70.37 प्रतिशत रहा है।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक 23 मृत्यु हुईं, जबकि केरल में एक दिन में 13 और पंजाब में 10 नई मृत्यु दर्ज की गईं।

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003TEEJ.jpg?w=715&ssl=1

You cannot copy content of this page