लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Font Size

जुरहरा, (भरतपुर) रेखचन्द्र भारद्वाज: स्थानीय थाना पुलिस ने लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव अमृतपुर थाना बसरेहर जिला इटावा यूपी निवासी राजीव पुत्र मेघनाथ जाति अहीर ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ ग्रैटर नोएडा यू0पी0 से कामां के लिये किराये पर अर्टिका कार बुक कर गांव पथवारी थाना जुरहरा के पास उसकी अर्टिका कार नम्बर एच.आर. 38 एबी 4874 व अन्य सामान को लूट लेने का एक मामला दिनांक 28.08.2020 को थाना जुरहरा पर दर्ज कराया था।

इसमें एएसआई बृजेन्द्रसिंह द्वारा जांच के बाद उक्त मामले के आरोपी विकास पुत्र पूरन लाल जाति जाटव व राजकुमार पुत्र घनयाम जाति धोबी निवासी कस्बा कामां को गिरफतार किया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page